लाइव न्यूज़ :

नीट, बिहार को विशेष दर्जा और भी बहुत कुछ.., यहां जानें सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने किन मुद्दों पर की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2024 14:45 IST

सर्वदलीय बैठक में सपा के सांसद रामगोपाल यादव ने कांवड़ मार्ग पर स्थित भोजनालयों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी उस विवादित निर्देश का मुद्दा उठाया, जिसके तहत उनसे मालिकों के नाम प्रदर्शित करने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवाईआरएससीपी ने मांगा आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जा, टीडीपी रही चुपनीट-यूजी समेत इन पेपर लीक पर बहस को लेकर बनी आम सहमतिकांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने संसद में मुद्दा उठाने पर समय देने की भी मांग की

नई दिल्ली: अगले हफ्ते 23 जुलाई से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने विपक्ष के लिए लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मांग की और प्रतिष्ठित यूजीसी नेट, नीट-यूजी सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा उठाया। सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने जब दोनों सदनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर पार्टी से सहयोग मांगा , तो कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्ष को भी संसद में मुद्दे उठाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामगोपाल यादव ने कांवड़ मार्ग पर स्थित भोजनालयों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी उस विवादित निर्देश का मुद्दा उठाया, जिसके तहत उनसे मालिकों के नाम प्रदर्शित करने को कहा गया है।

वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सरकार द्वारा उसके नेताओं को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के बारे में बात की और केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की। बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई और संसदीय कार्य मंत्री रिजीजू ने इसका संचालन किया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को दावा किया कि संसद सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) और वाईएसआर कांग्रेस ने क्रमश: बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की, लेकिन अजीब बात ये रही कि सत्तारूढ़ दल टीडीपी इस मामले पर चुप रही। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में जद (यू) नेता ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।

जयराम रमेश का यह सोशल मीडिया पोस्ट तब आया, जब बैठक जारी थी। एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस नेता ने कहा, "राजनीतिक माहौल कैसे बदल गया है! सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में बीजेडी नेता ने रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को याद दिलाया कि ओडिशा में 2014 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के घोषणापत्र में राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा देने का वादा किया गया था।"

बीजू जनता दल (बीजद) के नेता सस्मित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी ने ओडिशा के लिए विशेष दर्जे की मांग की है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख सहयोगी जद (यू) ने हाल ही में एक प्रस्ताव पारित कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। आंध्र प्रदेश के नेता लंबे समय से राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद इस मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। 

सत्र की शुरुआत से पहले हुई इस पारंपरिक बैठक में कांग्रेस के जयराम रमेश, गौरव गोगोई और के सुरेश , एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अभय कुशवाहा , जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा, आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के रामगोपाल यादव और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे। सोमवार से शुरू हो रहा सत्र 12 अगस्त तक प्रस्तावित है। इस दौरान 19 बैठकें होनी हैं।

टॅग्स :संसदसंसद बजट सत्रBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीइंडिया गठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण