लाइव न्यूज़ :

NEET-PG 2024 की परीक्षा स्थगित होने पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा, कहा- "पीएम मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था..."

By अंजली चौहान | Updated: June 23, 2024 10:13 IST

NEET-PG 2024 Exam Postponed: राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया

Open in App

NEET-PG 2024 Exam Postponed: नीट और नेट यूजीसी के एग्जाम स्थगित होने के बाद अब नीट-पीजी 2024 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में विपक्ष का केंद्र पर हमला तेज हो गया है। रविवार को राहुल गांधी ने नीट पीजी परीक्षा की खबर आने के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया है।

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने पूरी तरह से असहाय हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "अब NEET PG भी स्थगित! नरेंद्र मोदी के शासन में बर्बाद शिक्षा व्यवस्था का यह एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है।" उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार को "अक्षम" बताया।

उन्होंने कहा, "अब यह स्पष्ट है - हर बार चुपचाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने पूरी तरह से असहाय हैं। नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है - हमें देश के भविष्य को इससे बचाना होगा।"

गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) परीक्षा स्थगित कर दी। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।" 

मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में सुधार का सुझाव देने के लिए केंद्र द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। सात सदस्यीय पैनल की अध्यक्षता इसरो के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन करेंगे। केंद्र ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध सिंह को भी हटा दिया और नीट-यूजी में अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंप दी।

टॅग्स :नीटयूजी नीट परीक्षापीजी नीटexamराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?