लाइव न्यूज़ :

NEET PG 2024 Exam Date Updates: सात जुलाई को परीक्षा, ‘कट-ऑफ’ 15 अगस्त को, इंटर्नशिप कट-ऑफ तारीख यहां देखें, वेबसाइट पर जरूर करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2024 16:20 IST

NEET PG 2024 Exam Date Updates: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) की तारीख पुनर्निर्धारित की गई है और अब यह इस साल सात जुलाई को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा के वास्ते पात्रता के लिए ‘कट-ऑफ’ तिथि 15 अगस्त है।नीट-पीजी 2024 अब 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है।

NEET PG 2024 Exam Date Updates: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (एनईईटी पीजी) 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in, natboard पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, NEET PG 2024 परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को आयोजित की जाएगी। NEET PG 2024 में उपस्थित होने की पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त, 2024 को जारी की जाएगी।राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहले यह परीक्षा तीन मार्च को होनी थी।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘एनबीईएमएस नोटिस, दिनांक 09.11.2023 के अनुरूप और 3 जनवरी, 2024 को एनएमसी पत्र की प्राप्ति के अनुसार, नीट-पीजी 2024 परीक्षा, जिसे पहले 3 मार्च, 2024 को अस्थायी रूप से आयोजित करने के लिए अधिसूचित किया गया था, को पुनर्निर्धारित किया गया है।’’ इसमें कहा गया, "नीट-पीजी 2024 अब 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।"

हाल ही में अधिसूचित "स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियमन, 2023" के अनुसार, मौजूदा नीट-पीजी परीक्षा तब तक जारी रहेगी जब तक कि पीजी प्रवेश के उद्देश्य से प्रस्तावित राष्ट्रीय निकास परीक्षा (एनईएक्सटी) कार्यान्वित नहीं हो जाती।’’ नीट-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है जो राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अधिनियम के तहत विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है।

टॅग्स :नीटMedical EducationMedical College
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम