लाइव न्यूज़ :

NEET Paper Leak: SC में सुनवाई से पहले CBI की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर

By आकाश चौरसिया | Updated: July 18, 2024 12:58 IST

NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना एम्स के हॉस्टल से जांच के बाद 4 डॉक्टरों को हिरासत में लिया। फिलहाल केंद्रीय एजेंसी की मामले के ऊपर जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देNEET पेपर लीक मामले में पटना एम्स के 4 डॉक्टर हुए गिरफ्तार फिलहाल अब सभी से पूछताछ जारी है केंद्रीय एजेंसी ने डॉक्टरों के कमरे भी सील कर दिए हैं

NEET Paper Leak: सुप्रीम कोट्र में आज नीट-यूजी पेपर लीक सुनवाई से पहले सीबीआई ने पटना एम्स के चार डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार हुए डॉक्टर में 3 छात्र 2022 और एक 2023 बैच के हैं। इन्हें बुधवार की देर रात को ही केंद्रीय एजेंसी ने हिरासत में लेने की बात सामने आई। फिलहाल, केंद्रीय एजेंसी ने डॉक्टरों के कमरे भी सील कर दिए, उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है।

पकड़े गए 4 डॉक्टर पटना AIIMS में पढ़ाई कर रहे हैं। पेपर लीक मामले में सीबीआई ने छानबीन के लिए जब टीम वहां पहुंची और हॉस्टल में उनके कमरों की तलाशी लेने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस बीच चार डॉक्टरों को जब सीबीआई ले जा रही थी अन्य स्टूडेंट्स ने विरोध किया। माना ये भी जा रहा है कि सीबीआई टीम ने इनसे घंटों तक पूछताछ भी की।

डॉक्टरों को हिरासत में लेने से एक दिन पहले सीबीआई ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र चोरी करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों के नाम पंकज कुमार और राजू सिंह है, जो बिहार के पटना और झारखंड से ताल्लुक रखते हैं।  

पकड़े गए आरोपियों में शामिल पंकज कुमार के बारे में बताया जा रहा है कि वो माफिया गैंग का हिस्सा है। उसने राजू की मदद से नीट-यूजी के प्रश्नपत्र चुराए थे। अधिकारियों ने बताया कि पटना की एक विशेष कोर्ट ने बुधवार को पंकज कुमार को 14 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया था, जबकि राजू को 10 दिन की हिरासत में भेजा गया। 

टॅग्स :नीटनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?