लाइव न्यूज़ :

NEET Exam Row: तेजस्वी यादव खामोश क्यों हैं, प्रीतम से प्रीत क्यों, कभी मणि तो कभी प्रीतम?, नीट पेपर लीक मामले को लेकर जदयू का बड़ा हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2024 15:14 IST

NEET Exam Row: तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए नीरज ने कहा कि उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनके आप्त सचिव का रिश्तेदार कैसे इस मामले में आरोपित है? तेजस्वी यादव खामोश क्यों हैं?

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर सोशल मीडिया खामोश क्यों है? संवेदनशील मामला है तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं? राजनीतिक साजिश के तहत बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

NEET Exam Row: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवनीट पेपर लीक मामले में निशाने पर आ गए हैं। तेजस्वी के आप्त सचिव प्रीतम कुमार को लेकर जदयू ने बड़ा दावा किया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि नीट पेपर लीक में गिरफ्त में आया सिकंदर यादवेंदु राजद नेता तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार का करीबी रिश्तेदार है। सिकन्दर ही वह शख्स है, जिसने अनुराग यादव नाम के अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था, जिसे ईओयू अब गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि ईओयू ने खुद ही इस मामले की जांच की जिसमें सिकंदर यादवेन्दु के नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड के रूप में खुलासा हुआ है। तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए नीरज ने कहा कि उन्हें जवाब देना चाहिए कि उनके आप्त सचिव का रिश्तेदार कैसे इस मामले में आरोपित है? तेजस्वी यादव खामोश क्यों हैं?

उनका ट्विटर सोशल मीडिया खामोश क्यों है? इतना संवेदनशील मामला है तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं? पूरे मामले पर तेजस्वी बिहार की जनता को बताएं कि उनके आप्त सचिव के साथ नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड का क्या सम्बन्ध है? उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक साजिश के तहत बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

नीट परीक्षा मामले के सॉल्वर गैंग के गिरफ्तार सिकंदर दानापुर में नगर आवास विभाग में पदस्थापित था। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। आरोपियों ने कबूल किया है कि 5 मई को परीक्षा थी और पेपर चार मई को ही लीक हो गया था। अभ्यर्थियों से 30 से 32 लाख रुपये लिए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में सिकंदर का रिश्तेदार अनुराग यादव भी है।

अनुराग को एनएचएआई के गेस्ट हाउस ठहराया गया था। नीरज ने कहा कि तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम का रिश्तेदार सिकंदर इस मामले में मूल मास्टर माइंड है। ऐसे में तेजस्वी यादव पूरे मामले में बताएं कि इसमें प्रीतम की क्या भूमिका रही? बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 5 नीट यूजी के अभ्यर्थी हैं।

अनुराग ने अपने लिखित कबूलनामे में बताया कि 4 मई 2024 को उसके फूफा सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु ने उसे अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास छोड़ दिया। जहां नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र के साथ-साथ उसे आंसर शीट भी दिया गया। रात भर उसने उसे पढ़ा और जमकर रटा। उसका परीक्षा केन्द्र डीवाई पाटिल स्कूल में था। परीक्षा में भी वही सवाल पूछे गए थे जो उसे रात को रटवाए गए थे।

टॅग्स :नीटतेजस्वी यादवबिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडीलालू प्रसाद यादवजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप