लाइव न्यूज़ :

2019 से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करा सकती है NEET का एग्जाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 20:02 IST

मानव संसाधन मंत्रालय के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के एक आरटीआई के जवाब में कहा गया कि जल्द ही चुनिंदा कुछ उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाों को आयोजित करने की जिम्मेदारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन से लेकर नेशनल टेस्टिंग (NTA) एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: मानव संसाधन मंत्रालय के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के एक आरटीआई के जवाब में कहा गया कि जल्द ही चुनिंदा कुछ उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाों को आयोजित करने की जिम्मेदारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन से लेकर नेशनल टेस्टिंग (NTA) एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में  उच्च शिक्षा संस्थानों में एंट्रेंस टेस्ट कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) बनाने को मंजूरी दे दी। बताया गया था कि कुछ महीनों के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इतना ही धीर-धीरे यह एजेंसी दूसरे एग्जाम का आयोजन भी करेगी।

अभी सीबीएसई मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट और यूजीसी की नेट, टीईटी परीक्षाएं कराता है। देश में हर साल करीब 40 लाख स्टूडेंट्स कॉम्पिटीटिव एग्जाम्स में बैठते हैं, जबकि इन एजेंसियों का यह काम नहीं है। इसलिए इस साल बजट भाषण में अरुण जेटली ने एनटीए के गठन की बात कही थी।

ताजा खबरों के मुताबिक सीबीएसई द्वारा कराई जा रही उच्च शिक्षा के लिए एंट्रेंस एग्जाम की जिम्मेदारी 2019 के बाद एनटीए सौंप दी जाएगी। एनटीए पूरी तरह से तैयार होने के बाद अन्य परीक्षा धीरे-धीरे उठाई जाएगी। साल भर में प्रवेश परीक्षा कम से कम दो बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बता दें कि ह्यूमन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट (HRD) मिनिस्ट्री एजुकेशन स्पेशलिस्ट को एनटीए का चेयरमैन नियुक्त करेगी। साथ ही, इसमें एक डायरेक्टर (महानिदेशक) जनरल को भी अप्वाइंट किया जाएगा।

एनटीए की सेवाएं लेने वाले संस्थानों के रिप्रेजेंटेटिव्ज से एनटीए का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बनेगा। नौ स्पेशलिस्ट महानिदेशक की मदद के लिए चिह्नित किए जाएंगे। सरकार एनटीए को 25 करोड़ रुपए की एकमुश्त राशि देगी। एजेंसी बाकी खर्च स्टूडेंट की एग्जाम फीस से खुद जुटाएगी।  ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की सुविधा के लिए जिला और तहसील स्तर पर सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे वहां के युवाओं को भी बेहतर मौके मिल सकें।

टॅग्स :नीटसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील