लाइव न्यूज़ :

NEET Exam 2022: इस बार नीट की परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदरवारों ने किया पंजीकरण, पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 लाख ज्यादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2022 18:48 IST

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, नीट के लिये इस वर्ष पंजीकरण कराने वाले 18.72 लाख उम्मीदवारों में से 10.64 लाख से अधिक लड़कियां हैं, जबकि 8.07 लाख लड़के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीट परीक्षा 2022 17 जुलाई को निर्धारित है जो 13 भाषाओं में होगीकुल उम्मीदवारों में से 10.64 लाख से अधिक लड़कियां, 8.07 लाख लड़के13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा, सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने अंग्रेजी को चुना

नयी दिल्ली: मेडिकल कालेजों में दाखिले के लिये राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिये इस वर्ष पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों की संख्या 18 लाख को पार कर गई है। यहां संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 2.5 लाख ज्यादा है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को चिकित्सा के क्षेत्र में  पढ़ाई करने के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है।

18.72 लाख उम्मीदवारों ने किया पंजीकरण

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, नीट के लिये इस वर्ष पंजीकरण कराने वाले 18.72 लाख उम्मीदवारों में से 10.64 लाख से अधिक लड़कियां हैं, जबकि 8.07 लाख लड़के हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा 17 जुलाई को निर्धारित है जो 13 भाषाओं में होगी । इस वर्ष पंजीकरण कराने वालों में 771 विदेशी, 910 अनिवासी भारतीय और 647 ओसीआई कार्ड धारक शामिल हैं। 

एग्जाम के लिए सबसे अधिक उम्मीदवारों ने अंग्रेजी को चुना

सबसे अधिक छात्रों ने अंग्रेजी को परीक्षा के माध्यम के रूप में चुना है। इसके बाद छात्रों ने हिन्दी और फिर तमिल को परीक्षा के माध्यम के रूप में चुना है। पिछले वर्ष नीट स्नातक परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित हुई थी और इसमें पंजीकरण कराने वाले 95 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे । पिछली परीक्षा में 16.14 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे । इसका आयोजन 3,858 केंद्रों पर हुआ था । इसमें करीब 8.70 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए थे । 

क्या है नीट एग्जाम?

नीट-यूजी (NEET-UG) बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS), बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS), बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS), बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (BSMS), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) और बीएससी (एच) नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए अर्हक प्रवेश परीक्षा है।

टॅग्स :नीटMedical College
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है