लाइव न्यूज़ :

NEET Controversy: नीट विवाद के बीच तेजस्वी यादव के निजी सचिव की मिलीभगत का संदेह! बिहार डिप्टी सीएम ने लगाया आरोप, 3 PWD अधिकारी निलंबित

By अंजली चौहान | Updated: June 20, 2024 13:43 IST

NEET Controversy: कथित अनियमितताओं के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से रिपोर्ट मांगी।

Open in App

NEET Controversy: नीट की परीक्षाओं में धांधली के विवाद के सिलसिले में कई अधिकारियों पर इसकी गाज गिरी है। बिहार सरकार ने कम से कम न अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को यह भी आरोप लगाया कि राजद नेता तेजस्वी यादव के निजी सचिव भी इस विवाद से जुड़े हैं।

दरअसल, बिहार जैसे राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने और प्रतिष्ठित परीक्षा में अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कथित अनियमितताओं के संबंध में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से रिपोर्ट मांगी है। 

बिहार में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार धर्मकांत (जेई) और अधीक्षण अभियंता उमेश राय को बिना आवंटन के नियुक्ति करने, तथ्य छिपाने और विभाग को गुमराह करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, "1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस के कर्मचारी प्रदीप कुमार को सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने के लिए बुलाया... 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से बुलाया... तेजस्वी यादव के लिए 'मंत्री' शब्द का इस्तेमाल किया गया।"

उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रीतम कुमार अभी भी उनके निजी सचिव हैं और उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि सिकंदर कुमार यादवेंदु कौन हैं। जब लालू प्रसाद यादव रांची में जेल में बंद थे, तब सिकंदर कुमार यादवेंदु लालू की सेवा में थे... वे सिंचाई विभाग में जेई थे... वे लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। जब वे सत्ता में होते हैं तो घोटाले करते हैं और नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।"

गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने क्या कबूल किया?

इस बीच, बिहार से गिरफ्तार किए गए सभी चार अभ्यर्थियों ने कबूल किया है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र पिछली रात लीक हो गया था। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और सरकार इस बात से इनकार कर रही है कि कोई पेपर लीक हुआ था।

विवाद के चलते गिरफ्तार किए गए अनुराग यादव, शिवनंदन कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार ने कबूल किया है कि उन्हें अगले दिन परीक्षा में पूछे गए सवाल ही मिले थे। गिरफ्तार अभ्यर्थियों के मुताबिक, पेपर फिक्स करने में शिकंदर यादव नामक व्यक्ति की अहम भूमिका थी।

टॅग्स :नीटexamबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील