लाइव न्यूज़ :

कई राज्यों में NEET परीक्षा के दौरान लड़कियों की ब्रा की गई चेक, इनरवियर उतारने को कहा गया, कुछ को परिजनों से बदलने पड़े कपड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2023 16:20 IST

नीट एंट्रेंस टेस्ट 2023 रविवार को 4,000 केंद्रों पर आयोजित किया गया जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई के एक परीक्षा केंद्र पर लड़कियों को ब्रा पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी।ऐसा दावा वहां की एक स्थानीय महिला पत्रकार ने किया।वहीं महाराष्ट्र और बंगाल में भी कुछ परीक्षा केंद्रो पर लड़कियों को कपड़े बदलने के लिए कहा गया।

एनईईटी-यूजी 2023 की परीक्षा के दौरान एक बार फिर लड़कियों को ब्रा उतारने पर मजबूर किया गया। ऐसी घटनाएं देश के अलग-अलग राज्यों में हुईं। परीक्षा देने वाली कुछ लड़कियों ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर उनकी ब्रा चेक की गई और उनसे इनरवियर उतारने को भी कहा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी घटनाएं चेन्नई, मुंबई और पश्चिम बंगाल से सामने आई हैं। 

चेन्नई के एक परीक्षा केंद्र पर लड़कियों को ब्रा पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी। ऐसा दावा वहां की एक स्थानीय महिला पत्रकार ने किया। नाम न छापने की शर्त पर पत्रकार ने बताया कि एक लड़की परीक्षा केंद्र पर सीने से किताब चिपका कर शर्म से कोने में खड़ी थी। पूछताछ पर उसने बताया कि उससे परीक्षा के दौरान ब्रा नहीं पहनने को कहा गया था। महिला पत्रकार ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया था जिसपर विवाद होने के बाद उसे डिलीट कर दिया। मामले पर बोलते हुए, राज्य के शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी ने दावा किया कि सीएम स्टालिन पहले ही इस तरह की गतिविधियों की निंदा कर चुके हैं।

वहीं महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी महिला उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें इनरवियर उतारने के लिए कहा गया। इसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से की है। गौरतलब बात है कि ऐसी घटनाएं तब हुई  हैं, जब परीक्षा से एक दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गाइडलाइन जारी कर कहा था कि लड़कियों की तलाशी के दौरान संवेदनशीलता बरती जाएगी। 

महिलाला उम्मीदवारों ने कहा कि अंतिम समय में उनसे उनके पोशाक बदलने के लिए कहा गया। ऐसे में उन्हें पास की दुकानों से कपड़े खरीदने पड़े, तो कइयों ने अपने गार्जियन की पोशाकों से अपने ड्रेस बदले। कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर रिपोर्ट किया कि किस तरह से "ब्रा की पट्टियों" की जांच की गई और तलाशी के लिए "इनरवियर को खोलने के लिए कहा गया"।

TOI से बात करते हुए एक डॉक्टर दंपति ने कहा कि सांगली (कस्तूरबा वालचंद कॉलेज) के एक केंद्र में छात्राओं को उनके कुर्ते उतारने को कहा गया। इसका पता तब चला जब उनकी बेटी ने बाहर आने के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, यह बिल्कुल अस्वीकार्य है और ऐसी महत्वपूर्ण परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के साथ व्यवहार करने का कोई तरीका नहीं है। यह क्रिया परीक्षा से पहले एक छात्र को मानसिक रूप से परेशान करती है।

टीओआई के मुताबिक, एचएमसी शिक्षा केंद्र, हिंदमोटर ( बंगाल) पर परीक्षा देने वाली एक  महिला उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया कि कई उम्मीदवारों को "अपनी पैंट बदलने" या अपने आंतरिक वस्त्र "खोलने" के लिए कहा गया था। "कई छात्राओं को अपनी माँ की लेगिंग के साथ अपनी जींस बदलनी पड़ी ..." उन्होंने लिखा कि चूंकि केंद्र के आसपास कोई दुकान नहीं थी लिहाजा "लड़कियों को लड़कों की मौजूदगी में ही एक खुले मैदान में अपने कपड़े बदलने पड़े। गौरतलब है कि नीट एंट्रेंस टेस्ट 2023 रविवार को 4,000 केंद्रों पर आयोजित किया गया जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए।

टॅग्स :नीटTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर