लाइव न्यूज़ :

NEET 2024 Result: घोषित परिणाम पर उठे सवाल, 67 अभ्यर्थियों की आई एक साथ पहली रैंक

By आकाश चौरसिया | Updated: June 5, 2024 13:01 IST

NEET 2024 Result: परिणाम आने पर एक साथ 67 अभ्यर्थियों ने पहली रैंक हासिल की, जिसके बाद अब ये नतीजें पूरी तरह से शक के घेरे में है। ऐसे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इसमें कुछ न कुछ धांधली जरूर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 2024 का नीट रिजल्ट घोषित कर दियालेकिन एक साथ 67 अभ्यर्थियों की पहली रैंक आने पर सवाल उठ रहे हैंइस पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही

NEET 2024 Result Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 2024 का नीट रिजल्ट घोषित कर दिया है। हालांकि, यह रिजल्ट राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा परिणाम ग्रेजुएट करने वाले मेडिकल छात्रों के लिए था, जिसकी परीक्षा देश भर में आयोजित होती है। अब अगर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो वो एनटीए से जुड़ी नीट की ऑनलाइन वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET. या neet.ntaonline.in पर जाकर देख सकते हैं।

हालांकि, एक साथ 67 छात्रों के नंबर एक पर पहुंचने पर सवाल लगातार उठ रहे हैं और ऐसे में एनटीए द्वारा कराया गया एग्जाम भी शक के घेरे में आ सकता है। हालांकि, अगर जांच होती है तब जाकर इस बात का खुलासा होगा कि आखिर ये चमत्कार में कैसे बदलाव हुए है।

हालांकि, नीट रिजल्ट को जारी करते हुए एनटीए ने कैटेगरी वाइस रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि, फाइनल रिजल्ट तो 3 जून, 2024 को ही आ गया था, लेकिन अब एक विषय जो सभी को परेशान कर रहा है, वो ये है कि एक साथ 67 बच्चों की आई पहली रैंक, जो कहीं ना कहीं शक के घेरे में हैं।

इस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "एकदम नीट & क्लियर है। पेपर लीक हुआ है, धांधली हुई है। बच्चों के साथ नाइंसाफी हुई है। एनटीए अपनी नाकामी छुपा रहा है"।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक दूसरे यूजर्स ने ट्वीट कर कहा, 'NEET परीक्षा परिणाम के साथ क्या हो रहा है? यह सचमुच चिंताजनक लगता है'।

तीसरे सोशल मीडिया यूजर अनिल तिवारी ने ट्वीट कर कहा, "नीट परीक्षा परिणाम में भारी अनियमितताएं,  8 छात्रों ने NEET परीक्षा दी और उन्हें समान क्रम में समान उत्तर मिले, जिसके बारे में बताता हुए आंकड़े भी पेश किये, जो 2307010168, 333, 403, 460, 178, 037, 186, 198 कुछ इस तरह हैं। उन सभी ने शीर्ष अंक प्राप्त किए और परीक्षण के लिए एक ही स्थान पर गए। साथ ही, उनमें से दो को वास्तव में उच्च अंक मिले: 718 और 719।"

टॅग्स :एजुकेशननीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम