लाइव न्यूज़ :

Neeraj Chopra-Arshad Nadeem: हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे?, IND-PAK संघर्ष के बाद अरशद नदीम के साथ दोस्ती पर बोले नीरज चोपड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2025 16:40 IST

Neeraj Chopra-Arshad Nadeem: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन ने चोपड़ा से यहां डायमंड लीग की पूर्व संध्या पर नदीम के साथ दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचोपड़ा 2021 में तोक्यो चरण में पोडियम पर शीर्ष पर रहे थे।नदीम ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।मुझसे सम्मान से बात करता है तो मैं भी सम्मान से ही बात करता हूं।

Neeraj Chopra-Arshad Nadeem: स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि उनकी और अरशद नदीम की कभी भी करीबी दोस्ती नहीं थी और साथ ही कहा कि हाल में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चीजें पहले जैसी नहीं रहेंगी। पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चोपड़ा और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर अपशब्दों का सामना करना पड़ा था क्योंकि इस स्टार एथलीट ने बेंगलुरु में एनसी क्लासिक में पाकिस्तान के नदीम को आमंत्रित किया था, हालांकि यह अब स्थगित हो चुकी है।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन ने चोपड़ा से यहां डायमंड लीग की पूर्व संध्या पर नदीम के साथ दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब दिया। नदीम ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था जबकि चोपड़ा 2021 में तोक्यो चरण में पोडियम पर शीर्ष पर रहे थे।

चोपड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘सबसे पहले मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरा (नदीम के साथ) बहुत मजबूत रिश्ता नहीं है। हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे। लेकिन इस वजह (भारत-पाक सीमा पर तनाव) से अब हमारे बीच बातचीत पहले जैसी नहीं होगी। पर अगर कोई मुझसे सम्मान से बात करता है तो मैं भी सम्मान से ही बात करता हूं। ’’

उन्होने कहा, ‘‘बतौर खिलाड़ी हमें बातचीत करनी होगी। दुनिया भर में खेल समुदाय में मेरे कुछ अच्छे दोस्त हैं जो सिर्फ भाला फेंक में ही नहीं हैं बल्कि अन्य खेलों में भी हैं। अगर कोई मुझसे सम्मानपूर्वक बात करता है तो मैं भी उससे पूरे सम्मान के साथ बात करूंगा। ’’ हरियाणा के स्टार ने कहा, ‘‘भाला फेंक में बहुत छोटा समुदाय है और हर कोई अपने देश के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता है। ’’ पेरिस खेलों के रजत विजेता स्टार ने पहले कहा था कि नदीम को उनके सम्मान में आयोजित टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट में उनके और उनके परिवार की ईमानदारी पर सवाल उठाए जाने से उन्हें बहुत दुख हुआ। चोपड़ा ने तब स्पष्ट किया था कि एनसी क्लासिक के लिए निमंत्रण पहलगाम आतंकी हमले से एक दिन पहले भेजे गए थे जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाArshad Nadeemपाकिस्तानहरियाणादुबईDoha
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार