लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र को व्यावहारिक रूप में विश्व संघ बनाने की जरूरत:मिश्र

By भाषा | Updated: October 24, 2021 17:13 IST

Open in App

जयपुर, 24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र को व्यावहारिक रूप में एक विश्व संघ बनाने की जरूरत पर बल देते हुये राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि इसके लिए शांति और सद्भावना के साथ-साथ राष्ट्रों के समान रूप से विकास को गति प्रदान करने में विश्व निकाय को सहयोगी बनना होगा।

मिश्र रविवार को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर भारत एवं संयुक्त राष्ट्र’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज वंचित वर्ग और कम विकसित देशों को यह विश्वास दिलाने की जरूरत है कि संयुक्त राष्ट्र उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी, आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के बदलते प्रतिमानों के चलते आज संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था और प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए सुरक्षा परिषद जैसे संस्थानों में आवश्यक सुधार एवं विस्तार समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य के रूप में भारत ने तो हमेशा इसके उद्देश्यों और सिद्धांतों का पुरजोर समर्थन किया है।

मिश्र ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है और हमारा संविधान मानव अधिकारों का वैश्विक दस्तावेज है।

उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय के संयुक्त राष्ट्र अध्ययन उत्कृष्टता केन्द्र को विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों का दस्तावेजीकरण कर इन्हें उचित मंच पर रखा जाना चाहिए।

मिश्र ने इस अवसर पर डॉ. विनय कौड़ा द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘इण्डिया एण्ड यूएन इन द ट्वण्टी फर्स्ट सेन्चुरी’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए