लाइव न्यूज़ :

बिहार में सस्पेंस खत्म, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमित शाह ने किया ऐलान

By निखिल वर्मा | Updated: June 7, 2020 18:19 IST

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुना्व होने वाले हैं. एनडीए में जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी शामिल हैं जिसका मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन से होगा.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चुनाव में एनडीए को आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस के महागठबंधन से हार मिली थी नीतीश कुमार ने 2017 में अपनी राह अलग कर ली और चार साल के अंतराल के बाद फिर से भगवा पार्टी से हाथ मिला लिया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संकट के समय चुनाव अभियान चलाना राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के नेता नीतीश कुमार ही होंगे। पटना में वर्चुअल रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलेगी। इससे साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर एनडीए चुनाव लड़ेगा।

अमित शाह ने कहा, बिहार में हम लालटेन युग से एलईडी युग तक आए हैं। लूट एंड ऑर्डर से लॉ एंड ऑर्डर तक की यात्रा हमने की है। जंगल राज से जनता राज तक हम आए हैं। बाहुबल से विकास बल तक आए हैं और चारा घोटाले से डीबीटी तक की यात्रा मोदी जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक तय की है।

अमित शाह की वर्चुअल रैली को बीजेपी ने बिहार जनसंवाद का नाम दिया है। जनसंवाद में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, मैं परिवारवादी लोगों को आज कहता हूं कि अपना चेहरा आईना मैं देख लीजिए, 1990-2005 इनके शासन में बिहार की विकास दर 3.19 प्रतिशत थी, आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में ये 11.3 प्रतिशत तक विकास दर पहुंचाने का काम एनडीए की सरकार ने किया है।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर इशारों में निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश जी और सुशील जी दोनों प्रसिद्धि करने में थोड़े से कच्चे हैं। वो रोड पर खड़े होकर थाली नहीं बजाते हैं, वो चुपचाप सहायता के लिए काम करने वाले लोग हैं। नीतीश जी और सुशील जी के नेतृत्व में बिहार सरकार ने बहुत अच्छे से ये लड़ाई लड़ी है।

बिहार के प्रवासी मजूदरों के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा, 'मैं आज इस मंच से कहना चाहता हूं कि देश का कोई भी हिस्सा चाहे मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु हो, जो विकसित है इसकी नींव में जाएंगे तो मेरे बिहार के प्रवासी मजदूर के पसीने की महक आती है। बिहार के व्यक्ति का पसीना इस देश के विकास की नींव में है।'

टॅग्स :नीतीश कुमारअमित शाहराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहार विधान सभा चुनाव २०२०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?