लाइव न्यूज़ :

NDA Meeting: समान नागरिक संहिता पर रार!, एनडीए गठबंधन और भाजपा महासचिव के साथ नड्डा की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2024 11:22 IST

NDA Meeting: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी के सहयोगी दलों के साथ बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए के राष्ट्रीय महासचिवों की भी मौजूदगी रही। नियमित तौर पर राजग की बैठक की जाएगी। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रिउ भी बैठक में शामिल थे।

NDA Meeting: भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। दलों की बैठक शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपीनड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर भाजपा महासचिव की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एनडीए गठबंधन के प्रभावी कामकाज पर चर्चा के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों ने भाग लिया। बैठक में एनडीए के राष्ट्रीय महासचिवों की भी मौजूदगी रही। नड्डा ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी के सहयोगी दलों के साथ शुक्रवार को बैठक की।

सूत्रों ने बताया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों में सुचारू रूप से समन्वय बनाए रखने और मतभेदों को दूर करने के लिए नियमित तौर पर राजग की बैठक की जाएगी। राजग की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिन पहले समान नागरिक संहिता की जोरदार वकालत की थी और इस मुद्दे पर कई सहयोगी दल भाजपा के साथ एकमत नहीं हैं।

भाजपा के कुछ सहयोगी दल वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन करने के मुद्दे पर भी सहमत नहीं है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा के सभी सहयोगी दल मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और जयंत सिंह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रिउ भी बैठक में शामिल थे।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू भी भूपेंद्र यादव के साथ बैठक में शामिल हुए थे। मोदी ने अक्सर इस बात पर जोर दिया है कि केंद्र में राजग की सरकार है और उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर गठबंधन में समन्वय का आह्वान किया है।

टॅग्स :BJPउपेंद्र कुशवाहानागालैंडजेपी नड्डानरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है