लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा चुनाव के लिये राजग का घोषणा-पत्र जारी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:13 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 मार्च केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को यहां केरल विधानसभा चुनावों के लिये भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें सबरीमला के लिए कानून और “लव जिहाद” के खिलाफ कानून के साथ ही हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को रोजगार और हाई स्कूल के छात्रों के लिये मुफ्त लैपटॉप समेत कई वादे किये गए हैं।

जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा का घोषणापत्र प्रगतिवादी, गतिशील और विकास पर केंद्रित है तथा केरल को ऐसे घोषणा-पत्र का इंतजार था।

वाम नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परियोजनाओं में मामूली बदलाव कर लोगों के समक्ष उसे अपनी योजना के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश हुई।

जावड़ेकर ने कहा, “हमारा घोषणा-पत्र प्रगतिशील, गतिशील, आकांक्षी और विकास केंद्रित है। केरल को ऐसे घोषणा-पत्र का इंतजार था।”

उन्होंने कहा, “प्रमुख बिंदुओं की बात करें तो यह घोषणापत्र परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार देने, केरल को आतंकवाद मुक्त करने, भूख से मुक्त करने, सबरीमला कानून (मंदिर की परंपरा के संरक्षण के लिये), हाईस्कूल के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप और लव जिहाद के खिलाफ कानून की गारंटी देता है।”

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के भूमिहीन सदस्यों को कृषि उद्देश्यों के लिये पांच एकड़ जमीन दी जाएगी। घोषणापत्र में गरीबी रेखा से नीचे के परिवार को मुफ्त में छह रसोई गैस सिलेंडरों का वादा भी किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया, “पिनराई सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं में मामूली बदलाव पर उनका श्रेय लेना शुरू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर