लाइव न्यूज़ :

CBSE के सामने NCTE ने रखा प्रस्ताव, अब कक्षा 9 से 12 में अध्यापक बनना है तो देनी होगी TET परीक्षा!

By आकाश चौरसिया | Updated: February 13, 2024 15:24 IST

शिक्षक पात्रता परीक्षा उन सभी कैंडिडेट के लिए महत्वपूर्ण होती है, जो स्कूल में शिक्षक के तौर पर नियुक्ति पाना चाहते हैं। परिषद ने इन नियुक्ति के लिए सेंट्रल बोर्ड और सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के साथ-साथ काम कर रही है और इसी को देखते हुए सोमवार को एक दिन की बैठक बुलाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीटीई ने सीबीएसई के समक्ष रखा प्रस्तावअब कक्षा 9 से 12 के लिए अध्यापक बनने के लिए देनी होगी टीईटी परीक्षा इस पर दोनों ही संगठन एक साथ काम कर रहे हैं

नई दिल्ली: बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए शिक्षा राष्ट्रीय परिषद ने शिक्षक भर्ती के लिए नए नियम लाने का प्रस्ताव सीबीएसई के सामने रखा है। इस प्रस्ताव की मानें तो एनसीटीई ने कहा है कि टीईटी को सेकेंडरी लेवल (कक्षा 9 से 12) तक अनिवार्य करते हुए आवश्यक कर दिया जाए। इसे लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस बीते सोमवार को राष्ट्रीय परिषद और सीबीएसई के बीच बैठक हुई। 

शिक्षक पात्रता परीक्षा उन सभी कैंडिडेट के लिए महत्वपूर्ण होती है, जो स्कूल में शिक्षक के तौर पर नियुक्ति पाना चाहते हैं। परिषद ने इन नियुक्ति के लिए सेंट्रल बोर्ड और सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के साथ-साथ काम कर रही है और इसी को देखते हुए सोमवार को एक दिन की बैठक बुलाई थी। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और कुछ  महत्वपूर्ण बदलाव पर बात होनी थी। 

इस बैठक में केसांग वाई. शेरपा आईआरएस, एनसीटीई सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत टीईटी को कई चरणों में परीक्षा के लिए अभी प्रस्ताव रखा है और एनसीटीई ने टीईटी प्रस्ताव को लागू करवाने के लिए सीबीएसई के साथ काम कर रहा है। 

सीबीएसई चेयरपर्सन निधि छिब्बर (आईएस अधिकारी) ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नियुक्ति पाने वाले टीचर की क्षमताओं से कक्षाओं में एक प्रभावी माहौल बनेगा, तो टीईटी कहीं न कहीं इस प्रक्रिया में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। पीआईबी प्रेस रिलीज के अनुसार, प्रोफेसर योगेश सिंह, चेयरपर्सन एनसीटीई ने इस दौरान कहा था कि शिक्षा से लोगों की समझ और उनके विकास पर फोकस करना है न कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा नंबर्स लाने पर फोकस करवाना है। इससे भारत विकास की ओर बढ़ेगा और एनईपी 2020 के जरिए नैतिक मूल्यों पर छात्रों को पढ़ने का माहौल बनेगा। 

अभिमन्यु यादव एनसीटीई की ओर से टीईटी के संयोजक ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया, योग्यता मापदंड और शिक्षकों के चयन को सुदृढ़ करने का मुख्य बातों पर चर्चा हुई थी। इससे योग्य टीचर ही नहीं आएंगे बल्कि उच्च शिक्षा में सुधार और बच्चों को अच्छी शिक्षा भी मिलेगी। अभी टीईटी सिर्फ कक्षा 1 से लेकर 8 तक के लिए ही लागू है। लेकिन, एनसीटीई इसे कक्षा 12 तक के लिए आवश्यक करना चाहता है। 

टॅग्स :एजुकेशनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप