लाइव न्यूज़ :

अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार में वृद्धि की जांच के लिए एनसीएससी टीम जाएगी राजस्थान

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं में कथित वृद्धि की जांच के लिए उसकी एक टीम 13 अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी।

एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि टीम हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों का दौरा करेगी, जहां अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं सामने आई हैं।

पुलिस के अनुसार, गत सात अक्टूबर को हनुमानगढ़ के प्रेमपुरा इलाके में कुछ लोगों ने जगदीश मेघवाल नामक एक दलित व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। कहा जाता है कि उसका अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था।

आरोपियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में, उन्हें जगदीश को पानी पिला-पिलाकर बार-बार लाठियों से पीटते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने बताया था कि आरोपियों ने बाद में पीड़ित का शव उसके घर के बाहर फेंक दिया था।

सांपला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राजस्थान में अनुसूचित जातियों पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 13 अक्टूबर को एनसीएससी हनुमानगढ़ और गंगानगर का दौरा करेगा और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए