लाइव न्यूज़ :

सीलिंग मुद्दे पर व्यपारियों-दिल्लीवासियों को बड़ी राहत, DDA व उपराज्यपाल की बैठक में हुए फैसले

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2018 17:27 IST

राजधानी दिल्ली में सीलिंग को लेकर हो रहे विरोध के बीच शुक्रवार को डीडीए की बैठक हुई, बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।

Open in App

दिल्ली में  सीलिंग के विरोध पर 7 लाख दुकानों के व्यापारियों को दुकानों को बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर पर डीडीए की एक अहम बैठक हुई। इसमें सीलिंग के मुद्दे का सामाधान निकाला गया है।

इस बैठक में सीलिंग के मुद्दे से परेशान दिल्लीवासियों को राहत की बात हुई  है। बैठक में लोगों को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। उपराज्यपाल की इस बैठक में फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) में बदलाव को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही इस बैठक में खुद डीडीए अध्यक्ष भी शामिल हुए हैं। डीडीए की विशेष बोर्ड बैठक में कई अहम फैसलों के मद्देनजर सीलिंग से व्यापारियों को राहत दिलाने का मसौदा तैयार हुआ है।

बैठक में सीलिंग से संबंधित 3 अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है। इसके तहत एफएआर बढ़ाकर 350 किया जाएगा। वहीं, दूसरे प्रस्ताव के तहत कन्वर्जन शुल्क को कम किया गया है। अब कन्वर्जन शुल्क को 10 गुना से घटाकर सिर्फ दोगुना किया गया है। तीसरे प्रस्ताव में 12 मीटर चौड़ी सड़कों पर कृषि गोदाम नियमित किए जाएंगे। अब इन फैसलों पर जनता की मुहर लगाई जाएगी। जिसके बाद तीन दिन बार फिर से ये बैठक की जाएगी, जिसमें इन मुद्दों पर अहम मुहर लगेगी।

जानें क्या है सीलिंग मामला

सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। कांग्रेस, बीजेपी और आप ने भी इस मामले में हाल ही में व्यापारियों का समर्थन किया है। कुछ दिन पहले सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेता केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे थे। आप और बीजेपी के बीच इस मुद्दे पर कई दिनों से आपस में घमासान चल रहा है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील