लाइव न्यूज़ :

बच्चों के 'चौकीदार चोर है' नारे पर प्रतिक्रिया देकर फंसी प्रियंका गांधी, NCPCR ने चुनाव आयोग से की शिकायत

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 2, 2019 10:04 IST

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बच्चे  'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे पीएम मोदी को गाली भी दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वीडियो के बारे में चुनाव आयोग ने कहा है कि आप इस मसले पर प्रियंका गांधी पर जरूरी कार्रवाई करें।  वीडियो को लेकर प्रियंका गांधी की सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सामने अमेठी में बच्चे  'चौकीदार चोर है' नारे लगा रहे थे। ये वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद प्रियंका गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर प्रियंका गांधी की शिकायत की है। ये वीडियो एक मई का है। वीडियो पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी प्रियंका गांधी की आलोचना की थी। वीडियो में बच्चे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली भी दे रहे थे। 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वीडियो के बारे में लिखा है, प्रियंका गांधी के सामने बच्चे जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री के लिए नारे लगा रहे हैं और गाली दे रहे हैं, वो बच्चों के विकास के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। 

प्रियंका गांधी पर चुनाव आयोग करें जरूरी कार्रवाई: NCPCR

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने चुनाव आयोग को लिखा है कि आप ये सुनिश्चित करे कि बच्चों को चुनाव प्रचार और चुनाव के उद्देश्यों में शामिल नहीं किया जाएगा। NCPCR ने यह भी लिखा है कि बच्चों का उपयोग किसी तरह के चुनावी पर्चे, नारेबाजी, रैली में भी ना किया जाए। 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वीडियो के बारे में चुनाव आयोग ने कहा है कि आप इस मसले पर प्रियंका गांधी पर जरूरी कार्रवाई करें।  

प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ वायरल हुआ वीडियो 

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बच्चे  'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही वो  ये भी कह रहे हैं कि नीम के पत्ते कड़वे हैं पीएम मोदी भ**** हैं। प्रियंका गांधी वीडियो में बच्चों के 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाने पर हंसती हैं, उसके बाद जैसे ही बच्चे कहते हैं  नीम के पत्ते कड़वे हैं पीएम मोदी भ**** हैं तो प्रियंका गांधी कहती हैं...नहीं, नहीं, दूसरा वाला अच्छा नहीं था, पहला वाला ठीक था, आप लोग अच्छे बच्चे हैं ना, तो ऐसी बातें मत कीजिए। बच्चे इसके बाद राहुल गांदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगाते हैं। 

 केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर कर लिखा था, ''यह अत्यंत अशिष्ट है, कल्पना कीजिए कि एक प्रधानमंत्री को किन-किन लोगों ने दुर्व्यवहार और गाली झेलना पड़ता है। लुटियन किसी को भी नाराज कर देता है ????''

वीडियो को फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शेयर करते हुए लिखा, क्या आप कभी ऐसी पार्टी को वोट देंगे, ''जिसके पास तीसरे दर्जे का नेता हो? जबकि उसके भाई (राहुल गांधी) ने सुप्रीम कोर्ट में उसी नारे के लिए खेद जताया है।''

टॅग्स :प्रियंका गांधीलोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण