लाइव न्यूज़ :

कमजोर बच्चों की दयनीय स्थिति वाले विज्ञापनों से पैसे जुटाने से बचें एनजीओ- एनसीपीसीआर ने नोटिस जारी कर कही यह बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2022 08:03 IST

मामले में एक सांसद ने एनजीओ के काम-काज पर आपत्ति जताई है। सांसद के अनुसार, एनजीओ कमजोर लड़कों की दयनीय स्थिति वाले विज्ञापनों को दिखा कर इस तरीके के बच्चों के माध्यम से देश-विदेश के पैसा जुटा रही है। ऐसे में एनसीपीसीआर ने इस पर एक्शन लेते हुए नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपीसीआर ने गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को एक नोटिस जारी किया है।नोटिस में एनसीपीसीआर ने कहा है कि एनजीओ कमजोर बच्चों की दयनीय स्थिति को न दिखाएं। ऐसे उनके इस हालत को दिखा कर पैसा जमा करने पर भी एनजीओ को परहेज करने की सलाह दी है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिए एनसीपीसीआर ने एनजीओ से कहा है कि वे धन जुटाने के लिए अपने विज्ञापनों में ‘‘कमजोर बच्चों को दयनीय स्थिति’’ में न दिखाएं। 

आपको बता दें कि एनजीओ को इस तरीके की नोटिस तब दी गई है जब इसके खिलाफ एक सांसद ने आवाज उठाई है। सांसद के अनुसार, एनजीओ इस तरीके के बच्चों के माध्यम से देश-विदेश के पैसा जुटा रही है। ऐसे में एनसीपीसीआर ने इस पर एक्शन लेते हुए नोटिस जारी किया है। 

एक सांसद द्वारा आयोग के समक्ष चिंता जताने पर नोटिस जारी हुआ है

आयोग ने गैर-सरकारी संगठनों को जारी एक नोटिस में कहा कि एक सांसद ने आयोग के समक्ष चिंता जताई है कि विभिन्न गैर-सरकारी संगठन "कमजोर बच्चों को दयनीय स्थिति में" दिखाकर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय- प्रिंट मीडिया, समाचार चैनलों, वेबसाइट तथा सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के माध्यम से धन जुटा रहे हैं। 

मामले में बाल अधिकार इकाई ने क्या कहा है

इस पर बोलते हुए बाल अधिकार इकाई ने कहा, ‘‘उक्त संबंध में आयोग का मानना ​​है कि इस तरह की गतिविधियां बाल अधिकारों का उल्लंघन हैं, जो किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों का उल्लंघन है।’’ ऐसे में आयोग ने एनजीओ से कहा कि वे धन जुटाने के लिए अपने विज्ञापनों में ‘‘कमजोर बच्चों को दयनीय स्थिति’’ में दिखाने से बचें।  

टॅग्स :NCPCRभारतchildchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो