लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा परियोजना के कारण एनसीपीए परियोजना को ठंडे बस्ते में डाला गया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर सेंट्रल विस्टा परियोजना के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कला (परफॉर्मिंग आर्ट्स) के लिए भारत का सबसे बड़ा केंद्र बनाने की सरकार की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

संस्कृति मंत्रालय ने हाल में एक संसदीय समिति को बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) को जामनगर हाउस में स्थानांतरित करने से राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) परियोजना को जारी रखना ‘‘संभव नहीं’’ है।

मंत्रालय ने लोकसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति को दिए एक जवाब में कहा, ‘‘सेंट्रल विस्टा के कारण एनसीपीए बहुत शुरुआती चरण में है और परियोजना अभी शुरू भी नहीं हुई है और इसके लिए कोई समयसीमा का वादा नहीं किया जा सकता है।’’

सरकार ने इंडिया गेट लॉन से जुड़े आईजीएनसीए के परिसर में एनसीपीए बनाने की योजना बनायी थी। एनसीपीए के तहत एक सभागार का निर्माण किया जाना था, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न प्रदर्शन कला कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए 1,800 लोगों के बैठने की क्षमता होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए