लाइव न्यूज़ :

राकांपा युवा इकाई ने किरीट सोमैया के विरोध में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:24 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की युवा इकाई ने बुधवार दोपहर को दक्षिण मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय के बाहर उस वक्त विरोध प्रदर्शन किया जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया वहां पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सोमैया पर आरोप लगाया कि जब गैर भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायतें दाखिल करने की बात आती है तो वह ‘चुनिंदा’ रवैया अपनाते हैं।

राकांपा युवा इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज चव्हाण ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने सोमैया से सवाल पूछने के उद्देश्य से प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता ईडी के कार्यालय के बाहर तख्ती लेकर खड़े थे जिसपर “किरीट सोमैया जवाब दो” लिखा था। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस थाने ले गए।

चव्हाण ने कहा कि राकांपा सोमैया से 2009 से दर्ज उन शिकायतों पर जवाब मांगती है जो उन्होंने नारायण राणे, कृपाशंकर सिंह, विजय कुमार गावित और बबनराव पचपुते के विरुद्ध दायर की थी। ये सभी नेता आज भारतीय जनता पार्टी में हैं।

चव्हाण ने कहा कि सोमैया ने इन नेताओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी जब वे कांग्रेस और राकांपा में थे, लेकिन अब वह उन शिकायतों की बात नहीं करते क्योंकि वे नेता आज भाजपा में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर