लाइव न्यूज़ :

एनसीपी ने कहा, 'शरद पवार विपक्षी दलों की बैठक में होंगे शामिल, लेकिन दूसरे दिन'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 17, 2023 10:38 IST

कर्नाटक के बेंगलुरु में आज से आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है कि बगावत की मार झेल रहे एनसीपी चीफ शरद पवार भी इस बैठक में शिकरत करेंगे लेकिन वो पहले दिन की बजाय दूसरे दिन बेंगलुरु पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में आज से आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के बीच महाराष्ट्र से आ रही है एक बड़ी खबरबगावत की मार झेल रहे एनसीपी चीफ शरद पवार विपक्ष की बैठक में दूसरे दिन हिस्सा लेंगेशरद पवार अपनी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के साथ मंगलवार को बेंगलुरु जाएंगे

बेंगलुरु: साल 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न दलों के नेता बेंगलुरु पहुंच रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है कि बगावत की मार झेल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार भी इस बैठक में शिकरत करेंगे लेकिन वो पहले दिन की बजाय दूसरे दिन बेंगलुरु पहुंचेंगे।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक 17 जुलाई से शुरू होने वाली विपक्ष दलों की बैठक में पहले दिन एनसीपी के संस्थापक शरद पवार गैर-हाजिर रहेंगे और वो बैठक में शामिल नहीं होंगे। एनसीपी की ओर से कहा गया है कि 82 साल के वयोवृद्ध शरद पवार अपनी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के साथ मंगलवार को बेंगलुरु जाएंगे।

इससे पहले शरद पवार 23 जून को बिहार के पटना में हुई विपक्षीदलों की बैठक में सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के साथ शामिल हुए थे लेकिन आज की तारीख में प्रफुल्ल पटेल शरद पवार के साथ न होकर उनके भतीजे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ पार्टी तोड़कर भाजपा के साथ खड़े हैं।

इससे पूर्व अटकलें लग रही थीं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ गोलबंदी में लगे हुए शरद पवार बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से दूरी बना सकते हैं। दरअसल इस तरह की आशंकाएं उस समय पैदा होने लगीं, जब बीते रविवार को डिप्टी सीएम अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल समेत एनसीपी से बगावत करने वाले प्रमुख नेता शरद पवार के साथ मिले थे।

शरद पवार के खिलाफ उनके भतीजे अजित पवार, छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल सरीखे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पाला बदलते हुए पवार के खिलाफ बगावत की और भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ गठबंधन सरकार में शामिल हो गये थे।

शरद पवार के साथ विपक्ष की पटना बैठक में मौजूद रहे प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार से रविवार को मुलाकात करने के बाद कहा उन्होंने शरद पवार के पैर छूकर भाजपा से हाथ मिलाने और एनसीपी के गुटों को एकजुट करने का आग्रह किया । पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा, "शरद पवार ने मेरी प्रार्थना का कोई जवाब नहीं दिया, वह बस सुन रहे थे, जो हम सभी कह रहे थे।"

अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से अलग होने बाद पिछले हफ्ते पवार की पत्नी और अपनी चाची प्रतिभा पवार से मिलने के लिए उनके घर गये थे, जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई थी।

मालूम हो कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार विपक्ष के उन नेताओं में से थे, जो मोदी सरकार के खिलाफ प्रभावी गठबंधन तैयार करने के अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व का इस्तेमाल कर रहे थे। इतना ही नहीं शरद पवार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पैदा हुए गतिरोध को भी दूर करने का प्रयास कर रहे थे।

टॅग्स :शरद पवारSupriya Suleकांग्रेसअजित पवारबेंगलुरुAjit PawarBengaluru
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं