लाइव न्यूज़ :

NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा- महिला पर हाथ उठाने वाले किसी भी पुरुष का हाथ तोड़ दूंगी, विपक्ष ने किया पलटवार, कहा सभी मामलों में हो ऐसा ही रूख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 07:49 IST

इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह का रुख अकसर अपनाना चाहिए, हम इसका स्वागत करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा कार्यकर्ता द्वारा राकांपा महिला कार्यकर्ता पर हमले की खबर सामने आई है।इस पर राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने भाजपा को जवाब दिया है। उन्होंने ऐसे आरोपियों के खिलाफ खुद मुकदमा दायर कर उनके हाथ तोड़ने की बात कही है।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में किसी भी महिला पर हमला करने के लिए हाथ उठाने वाले पुरुष का ‘‘हाथ तोड़ देंगी’’। सुले बारामती से सांसद हैं। उन्होंने पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमला किए जाने के एक दिन बाद जलगांव में यह बात कही है। बताया जा रहा है कि यह कथित घटना सोमवार को हुई, जब राकांपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पुणे दौरे के दौरान एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर एक ज्ञापन देने की कोशिश की थी। 

क्या कहा सांसद सुप्रिया सुले ने

सुले ने कहा, ‘‘यह शाहू महाराज, महात्मा फुले, बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया।’’ राकांपा नेता ने आगे कहा, ‘‘मैं आपको बता रही हूं, अगर राज्य में अब से कोई पुरुष किसी महिला को पीटने के लिए हाथ उठाएगा, तो मैं खुद वहां जाऊंगी और उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर करूंगी। मैं उसका हाथ तोड़ कर उसे दे दूंगी।’’ 

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुआ मामला दर्ज

पुणे पुलिस ने सोमवार देर रात महिला राकांपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा की स्थानीय इकाई ने आरोपों को झूठा करार दिया है। सुले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें सभी मामलों में ऐसा ही रुख अपनाना चाहिए। 

इस पर क्या कहा देवेंद्र फडणवीस ने

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘(सांसद) नवनीत राणा के साथ जो हुआ, उसके बाद उन्होंने बात नहीं की। जब महिलाओं पर हमले किए गए, तो वह कुछ नहीं बोलीं। जब हमारी महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया तो वह कुछ नहीं बोलीं। मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह का रुख अकसर अपनाना चाहिए, हम इसका स्वागत करेंगे।’’  

टॅग्स :महाराष्ट्रNCPदेवेंद्र फड़नवीसछत्रपति शिवजी जयंतीDevendra FadnavisBhimrao AmbedkarChatrapati Shivaji's Jayanti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर