लाइव न्यूज़ :

कोरेगांव भीमा मामले की जांच NIA को सौंपने पर NCP नेता जयंत पाटिल ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- इसके पीछे केंद्र की मंशा अलग है

By भाषा | Updated: January 25, 2020 18:59 IST

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपा था । यह मामला जनवरी 2018 का महाराष्ट्र के पुणे के निकट कोरेगांव भीमा का है और जातीय हिंसा से संबंधित है।

Open in App
ठळक मुद्दे पाटिल ने कहा कि मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को देने के पीछे केंद्र की ‘‘मंशा अलग’’ है। यह मामला जनवरी 2018 का महाराष्ट्र के पुणे के निकट कोरेगांव भीमा का है और जातीय हिंसा से संबंधित है।

 महाराष्ट्र के बहुचर्चित भीमा कोरेगांव हिंसा मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने को लेकर महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पाटिल ने कहा कि मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को देने के पीछे केंद्र की ‘‘मंशा अलग’’ है।

हालांकि, वह किस मंशा के बारे में बात कर रहे थे, इसके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपा था। यह मामला जनवरी 2018 का महाराष्ट्र के पुणे के निकट कोरेगांव भीमा का है और जातीय हिंसा से संबंधित है।

पाटिल ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मामले की जांच करने के लिए विशेष जांच दल गठित करने की मांग की थी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राज्य की पूर्ववर्ती सरकार की जांच इस मामले में संतोषजनक नहीं थी। पाटिल ने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन केंद्र सरकार ने अलग मंशा से यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को स्थानांतरित कर दिया है ।’’ 

टॅग्स :भीमा कोरेगांवएनआईएराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील