लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव परिणाम पर शरद पवार को आश्चर्य नहीं, बताया कल करेंगे दिल्ली का दौरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 11, 2022 10:42 IST

भाजपा द्वारा राज्यसभा चुनाव में छह में से तीन सीटें जीतने पर पवार ने कहा कि चमत्कार इसलिए हुआ क्योंकि देवेंद्र फडणवीस निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे जिससे सारा फर्क पड़ा। लेकिन इससे सरकार (महा विकास अघाड़ी) की स्थिरता प्रभावित नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राष्ट्रपति चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई है।उन्होंने ये भी कहा कि कल मैं दिल्ली का दौरा कर रहा हूं, उसी पर चर्चा करूंगा।

पुणे: राज्यसभा चुनाव पर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि परिणाम मुझे आश्चर्य नहीं करता। कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी को कोटा के अनुसार वोट दिया गया है, सिवाय (एनसीपी के) प्रफुल पटेल को जिन्हें अतिरिक्त वोट मिला है- वह वोट एमवीए से नहीं है, यह दूसरी तरफ से है। वहीं, भाजपा द्वारा राज्यसभा चुनाव में छह में से तीन सीटें जीतने पर पवार ने कहा कि चमत्कार इसलिए हुआ क्योंकि देवेंद्र फडणवीस निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे जिससे सारा फर्क पड़ा। लेकिन इससे सरकार (महा विकास अघाड़ी) की स्थिरता प्रभावित नहीं होगी।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राष्ट्रपति चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई है। कल मैं दिल्ली का दौरा कर रहा हूं, उसी पर चर्चा करूंगा। बताते चलें कि महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन को झटका देते हुए राज्यसभा की छह में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच एमवीए ने मतगणना में आठ घंटे की देरी पर सवाल उठाए।

निर्वाचन आयोग की ओर से विजयी घोषित उम्मीदवारों में भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और धनंजय महादिक, शिवसेना के संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हैं।

आयोग के मुताबिक, कुल 284 वैध मतों में से गोयल को 48, बोंडे को 48, महादिक को 41.56, राउत को 41, प्रतापगढ़ी को 44 और पटेल को 43 वोट मिले। मुकाबला छठी सीट के लिए था, जिस पर भाजपा ने पूर्व सांसद धनंजय महादिक को चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि संजय पंवार शिवसेना के प्रत्याशी थे। दोनों पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ताल्लुक रखते हैं। छठी सीट पर पवार को महादिक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

टॅग्स :शरद पवारNCPराज्यसभा चुनावसोनिया गाँधीदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?