लाइव न्यूज़ :

NCERT: पाठ्यपुस्तक को हर साल समीक्षा कीजिए, शिक्षा मंत्रालय ने एनसीईआरटी को दिया निर्देश, तीसरी और छठी कक्षाओं के लिए नई पुस्तक जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2024 21:29 IST

NCERT: एनसीईआरटी को सालाना आधार पर एक समीक्षा करने और नया अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले (पाठ्यपुस्तकों को) अद्यतन करने को कहा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल घोषित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) के अनुसार पाठ्यपुस्तकें तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी है।नये पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्यपुस्तकें सभी कक्षाओं के लिए 2026 तक तैयार हो जाएंगी।एनसीईआरटी ने तीसरी और छठी कक्षाओं के लिए नयी पाठ्पुस्तकें जारी की हैं।

NCERTशिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से अपनी पाठ्यपुस्तकों की सालाना आधार पर समीक्षा करने और नये अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले इन्हें अद्यतन करने को कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अबतक, एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को अद्यतन करने पर कोई दिशानिर्देश नहीं था। हालांकि, एनसीईआरटी ने 2017 से पाठ्यपुस्तकों की समय-समय पर समीक्षा की है और उनकी सामग्री को अद्यतन किया है। कोविड महामारी के कारण स्कूलों के बंद रहने के मद्देनजर पाठ्यक्रम को छोटा करने की एक कवायद भी की गई थी लेकिन इसपर, एक खास एजेंडा के तहत पाठ्यपुस्तकों से कुछ अंश हटाने के आरोप लगे थे। सूत्रों ने बताया, ‘‘आज की तेजी से बदलती दुनिया में, यह जरूरी है कि पाठ्यपुस्तकें पूरी तरह से अद्यतन रहें।

एनसीईआरटी को सालाना आधार पर एक समीक्षा करने और नये अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले (पाठ्यपुस्तकों को) अद्यतन करने को कहा गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एनसीईआरटी की पुस्तकें प्रकाशित होने पर कई साल तक उसी रूप में नहीं रहनी चाहिए। छपाई से पहले हर साल उनकी समीक्षा की जानी चाहिए और यदि कोई बदलाव किया जाता है या कुछ नये तथ्य जोड़े जाने हैं, तो उन्हें पुस्तकों में शामिल किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, कृत्रिम मेधा (एआई) जैसे विषय।’’

वर्तमान में, एनसीईआरटी पिछले साल घोषित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) के अनुसार पाठ्यपुस्तकें तैयार करने की प्रक्रिया में जुटी है। सूत्रों ने बताया, ‘‘नये पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ्यपुस्तकें सभी कक्षाओं के लिए 2026 तक तैयार हो जाएंगी...नयी एनसीएफ की तर्ज पर सभी कक्षाओं के लिए सारी पाठ्यपुस्तकें जारी करने में कम से कम दो साल का समय लगेगा।’’ इस साल, एनसीईआरटी ने तीसरी और छठी कक्षाओं के लिए नयी पाठ्पुस्तकें जारी की हैं।

टॅग्स :NCERTBook Review
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNCERT ज्यूडिशियरी चैप्टर विवाद पर पीएम मोदी ने जताई नाराज़गी, कहा- जवाबदेही तय हो

भारतमाफी नहीं काफी, आपने गोली चलाई और न्यायपालिका खून से लथपथ?, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा

भारतक्लास 8 की बुक में 'ज्यूडिशियरी करप्शन' विवाद के बाद किताब की ब्रिकी पर रोक; सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मांगी माफी

भारतNCERT Class 8 textbook: एनसीईआरटी कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक पर विवाद, 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का आरोप?

भारतNCERT की कक्षा 7वीं की अपडेटेड टेक्स्टबुक में गजनी की क्रूरता शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए