लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने जहाज पर छापेमारी की, नशीले पदार्थ के इस्तेमाल के आरोप में 10 लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:38 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां लंगर डाले एक यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारा और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के आरोप में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए कुछ लोगों का संबंध किसी सेलिब्रिटी या हाई-प्रोफाइल व्यक्ति से है। अधिकारी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर कि एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापा मारा और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।

उन्होंने बताया, ‘‘एनसीबी ने आठ से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय लाया गया और आज सुबह तक पूछताछ चली।’’ एनसीबी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पत्रकारों से बात करते हुए वानखेड़े ने कहा, ‘‘हमने कुछ लोगों को पकड़ा है और जांच जारी है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।’’

किसी चर्चित हस्ती से जुड़े और हिरासत में लिए गए लोगों के नाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए