लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मादक पदार्थ गिरोह का पर्दाफाश किया, चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को ऐसे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया जो विदेशों में तस्करी का माल भेजने के लिए ‘डार्कनेट’ का इस्तेमाल करता था। ब्यूरो ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 30 लाख से अधिक नशीली दवाएं और कफ सिरप बरामद किए हैं।

एजेंसी ने कहा कि यह गिरोह आयुर्वेदिक दवाओं के पैकेटों में नशीली दवाएं छिपाकर तस्करी को अंजाम देता था।

एनसीबी के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा, ‘‘इस अभियान में अभी तक 30.5 लाख नशीली दवाएं, 70,000 कोडीन वाला कफ सिरप और 14.895 किलोग्राम एम्फेटामाइन दवा बरामद की जा चुकी है। अभियान अभी जारी है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दिल्ली जोन की इकाई ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तरखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

मल्होत्रा ने बताया कि यह गिरोह मादक पदार्थ की खेप मुख्य रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप तथा अन्य देशों में भेजता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर