लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मादक पदार्थ मामले में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:50 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को एक मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने विस्तृत ब्योरा दिए बिना बताया कि कासकर की संलिप्तता 15 किलोग्राम मादक पदार्थ हशीश को जब्त किये जाने के संबंध में पाई गई है, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने 2017 में, कासकर को पड़ोसी ठाणे में वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय लाया गया। एनसीबी ने इस साल की शुरुआत में मुंबई के नागपाड़ा में एक मादक पदार्थ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था, जिसे दाऊद इब्राहिम का एक सहयोगी चलाता था।

कासकर को 2003 में संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित कर दिया गया था। बताया जाता है कि वह मुंबई में अपने भाई के रियल एस्टेट कारोबार का संचालन कर रहा था। ठाणे पुलिस ने पहले उसके खिलाफ कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए