लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने हेरोइन की तस्करी करने के आरोप में चार अफगान नागरिकों को दिल्ली में गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 3, 2020 20:36 IST

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक केपीएस मल्होत्रा को उद्धृत करते हुए जारी बयान में कहा गया, ‘‘मामले की आगे जांच की गई तो चार अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया जो शरणार्थी के तौर पर दिल्ली में रहते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी ने दावा किया कि उसने मादक पदार्थ तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया। एनसीबी ने उनके पास से 380 ग्राम हेरोइन जब्त की है।

नई दिल्लीः स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को दावा किया कि उसने मादक पदार्थ तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 380 ग्राम हेरोइन जब्त की है। ब्यूरो ने कहा कि उसने प्रतिबंधित सामग्री एक पार्सल से बरामद की है जो कुरियर कंपनी के जरिये अफगानिस्तान से दिल्ली 30 सितंबर को पहुंचा था और जिसमें पुर्जे थे।

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक केपीएस मल्होत्रा को उद्धृत करते हुए जारी बयान में कहा गया, ‘‘मामले की आगे जांच की गई तो चार अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया जो शरणार्थी के तौर पर दिल्ली में रहते हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ वे दुभाषिये के भेस में मादक पदार्थ का कारोबार करते थे।’’ मल्होत्रा ने कहा कि हेरोइन का कारोबार करने वाला मुख्य सरगना अफगानिस्तान में है और उसने शिनाख्तों का बहु-स्तर स्थापित किया है ताकि पार्सल प्राप्त करने वाले को एक दूसरे की पहचान का पता नहीं चल सके।

एनसीबी अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी न्यायिक हिरसत में हैं और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन की वजह से अफगानिस्तान में मौजूद मादक पदार्थ तस्करों ने नया रास्ता अख्तियार किया है और वे कुरियर पार्सल के जरिये हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं।’’

इससे पहले वाले वे इंसानी कुरियर का इस्तेमाल करते थे जो हेरोइन निगल लेते थे और उसे भारत पहुंचाते थे।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?