लाइव न्यूज़ :

नेकां नेता वजीर का जम्मू में अंतिम संस्कार किया गया, कई संगठनों ने हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:47 IST

Open in App

जम्मू, 11 सितंबर नेशनल कांफ्रेस के प्रमुख नेता टीएस वजीर का शनिवार को यहां हुए अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित हजारों लोग शामिल हुए। वहीं विभिन्न संगठनों ने वजीर की दिल्ली में हुई हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

वजीर (67) जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य थे और बृहस्पतिवार की सुबह वह दिल्ली के मोती नगर स्थित अपने फ्लैट में मृत अवस्था में मिले थे। पुलिस उन दो संदिग्धों की तलाश कर रही है जिनपर हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका है।

पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और जांच दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा को स्थानांतरित की है जिसमें विशेष प्रकोष्ठ भी मदद करेगी।

वजीर एक नामी ट्रांसपोर्टर थे और ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन और जम्मू जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीजीपीसी) के अध्यक्ष थे। उनके अंतिम संस्कार में पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा सहित नेशनल कांफ्रेंस के कई वरिष्ठ शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, जम्मू-कश्मीर इकाई के कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रमण भल्ला भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

वजीर का अंतिम संस्कार शास्त्री नगर श्मशान भूमि में किया गया। वहीं कई ट्रांसपोर्टरों और जम्मू डीजीपीसी सहित कई सिख संगठनों ने वजीर की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए