लाइव न्यूज़ :

लोहरदगा में नक्‍सलियों ने पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी की गोली मारकर हत्‍या की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:40 IST

Open in App

लोहरदगा, 18 नवंबर झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में नक्‍सलियों ने पुल निर्माण करा रही एक कंपनी के मुंशी विक्की गुप्ता कीमंगलवार रात्रि गोली मार हत्‍या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात्रि नक्सलियों ने बड़ी संख्या में हमला किया और पेशरार प्रखंड में पुल निर्माण करा रहे ठेकेदार विकास गुप्ता के फुफेरे भाई विक्‍की की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने ठेकेदार के पोकलेन और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

नक्‍सलियों ने घटना स्थल पर पत्थर में लपेट कर एक पर्चा छोड़ा है।

पिछले वर्ष भी इसी इलाके में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य करा रहे तीन लोगों को पीटा था और मुंशी विक्की गुप्‍ता का हाथ पैर तोड़ दिया था।

पेशरार थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर ओनेगड़ा नदी में ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?