लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 28, 2021 20:14 IST

Open in App

बीजापुर, 28 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने पुलिस उप निरीक्षक मुरली ताती की हत्या में शामिल नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरजी गांव के जंगल से पुलिस ने मिलिशिया सदस्य सुखराम उर्फ पांडु (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज गंगालूर थाना से जिला बल, डीआरजी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को बुरजी गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि बाद में दल ने बुरजी गांव से मिलिशिया सदस्य सुखराम उर्फ पांडु को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली पांडु के खिलाफ इस वर्ष मार्च माह में पुसनार क्षेत्र में पुलिस दल को निशाना बनाकर बम विस्फोट की घटना में शामिल होने तथा इस महीने की आठ तारीख को पुसनार क्षेत्र निवासी सोमलू पोटाम से जन अदालत में मारपीट करने और घर से लूटपाट करने की घटना में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि नक्सली पांडु के खिलाफ उपनिरीक्षक मुरली ताती का अपहरण करने तथा जन अदालत लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल होने का भी आरोप है।

इस महीने की 21 तारीख को जिले पालनार क्षेत्र से नक्सलियों ने पुलिस अधिकारी मुरली ताती का अपहरण कर लिया था। बाद में 24 अप्रैल को गंगालूर थाना क्षेत्र में ताती का शव बरामद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए