लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर वाहन को नुकसान पहुंचाया, दो ग्रामीण घायल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 08:55 IST

Open in App

रायपुर, पांच अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन को नुकसान पहुंचाया। इस घटना में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बोलेरो वाहन को नुकसान पहुंचाया। इस घटना में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पल्लव ने बताया कि आज सुबह बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कुछ ग्रामीण नारायणपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा थे। सुबह करीब 7.30 बजे वाहन घोटिया गांव के पास पहुंचा तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा और दो ग्रामीण घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पल्लव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ​अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए