लाइव न्यूज़ :

चाईबासा और गुमला में नक्सली मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल, एयरलिफ्ट किया गया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:38 IST

Open in App

चाईबासा/गुमला, सात फरवरी झारखंड के चाईबासा जिले के टोकलो एवं सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमा पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी प्रमाणिक दस्ता के साथ आज पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197वीं बटालियन एवं झारखंड कोबरा 209 के जवानों के संयुक्त दल की भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें कोबरा का एक जवान घायल हो गया जिसे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर जब रविवार तड़के सुरक्षा बल नक्सलियों के खोज अभियान में कुचाई थाना क्षेत्र के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके बाद कई घंटे तक चली मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान माओवादियों की गोली से घायल हो गया।

सुरक्षा बलों ने घायल जवान को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर इलाज हेतु रांची पहुंचाया जहां मेडिका अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों को भी मुठभेड़ में गोली लगने की सूचना है लेकिन वह जंगल में भागने में सफल रहे लिहाजा उनके पक्ष में हताहतों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस बीच गुमला जिले के बिशुनपुर थाना अंतर्गत ‘कोगांव’ के जंगल में आज दोपहर लगभग 11.30 बजे पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। माओवादी पुलिस को देखते ही गोलियां चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। लेकिन माओवादी जंगलों की आड़ में बचते हुए भागने में सफल रहे।

पुलिस अधीक्षक एच. पी. जनार्दनन ने बताया कि माओवादियों के जिस दस्ते से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई वह जोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव का दस्ता था। उसके साथ करीब एक दर्जन हार्डकोर माओवादी थे लेकिन सभी घने जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने घटनास्थल से तीन आइईडी बम, आइईडी बनाने की सामग्री, कंबल और कुछ दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की हैं।

इस बीच पुलिस अधीक्षक जनार्दनन ने कहा कि मुख्यधारा से भटके हुए लोग आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा पुलिस के साथ अगर मुठभेड़ होती है तो उन्हें गोली खानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?