लाइव न्यूज़ :

Naxalite Encounter: 18 नक्सली ढेर, लोकसभा मतदान से पहले कार्रवाई, कांकेर में सुरक्षा बल की बड़ी स्ट्राइक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2024 18:53 IST

Naxalite Encounter: घटनास्थल से सात एके-47 राइफल और तीन हल्की मशीन गन सहित हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि नक्सली नेता शंकर राव के सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ में तीन सैनिक घायल हो गए और 18 शव बरामद किए गए हैं।बीएसएफ-डीआरजी की टीमों के संयुक्त अभियान में मंगलवार को कार्रवाई की है।

Naxalite Encounter: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मुठभेड़ में कम से कम 18 नक्सली मारे गए हैं। तीन जवान घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीमों के संयुक्त अभियान में मंगलवार को कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि मौतों की संख्या बढ़ेगी। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले माड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि नक्सली नेता शंकर राव के सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में तीन सैनिक घायल हो गए और 18 शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से सात एके-47 राइफल और तीन हल्की मशीन गन सहित हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कम से कम आठ नक्सलियों को मार गिराया है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

दल मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हापाटोला गांव के जंगल में था तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में बड़ी संख्या में बीएसएफ को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 18 नक्सलियों के शव, एके सीरीज की सात राइफलें और तीन लाइट मशीन गन बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान के पैर में गोली लगी है तथा वह खतरे से बाहर है। राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं और घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। फिलहाल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस घटना के साथ ही इस वर्ष अब तक कांकेर सहित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में 68 नक्सलियों को मार गिराया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलसीआरपीएफनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील