लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: 'होटल में छुपे हैं कई राज...', नवाब मलिक दो दिन बाद करेंगे बड़ा खुलासा? ट्वीट से दिया संकेत

By विनीत कुमार | Updated: November 3, 2021 15:40 IST

महाराष्ट्र में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जल्द नहींं थमने वाला है। नवाब मलिक ने एक बार फिर इसके संकेत दे दिए हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि रविवार को वे कई अहम खुलासा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक ने गुरुवार को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- होटल 'The Lalit' मे छुपे है कई राज...'समीर वानखेड़े के बाद अब पिछले तीन दिन से देवेंद्र फड़नवीस पर हमलावर है नवाब मलिक।फड़नवीस ने भी दावा किया है कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं जिसके सबूत वे दिवाली के बाद सामने रखेंगे।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगातार हमलावर है। आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस के सामने आने के बाद से ये सिलसिला जारी है। वहीं, नवाब मलिक ने पिछले तीन दिनों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर भी कई आरोप लगाए हैं।

दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग के बीच मलिक ने गुरुवार को एक और ट्वीट किया और लिखा होटल ललित में कई राज छिपे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को वे फिर सामने आए हैं। साथ ही मलिक ने दिवाली की शुभकामनाएं भी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले नवाब मलिक ने सोमवार को आरोप लगाया था कि ड्रग ट्रैफिकिंग केस में जेल में बंद जयदीप राणा से फड़नवीस के परिवार के करीबी संबंध हैं। मलिक ने दावा किया था कि कुछ साल पहले फड़नवीस की पत्नी के रिलीज हुए गाने 'रिवर सॉन्ग' का फाइनेंस हेड जयदीप राणा ही था। 

मलिक ने साथ ही कहा कि फड़नवीस के कार्यकाल में महाराष्ट्र में ड्रग्स का कारोबार बढ़ा। उन्होंने जयदीप राणा की फड़नवीस की पत्नी के साथ एक तस्वीर भी ट्वीट की थी।

हालांकि तमाम आरोपों को खारिज कर पलटवार करते हुए फड़नवीस न कहा कि  जो तस्वीर उनकी पत्नी अमृता और जयदीप राणा की शेयर की गई है, वह चार साल पुरानी है। फड़नवीस ने साथ ही कहा कि राणा से उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है।

फड़नवीस यही नहीं रुके और आरोप लगाया कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। फड़नवीस ने कहा कि जिनके संबंध अंडरवर्ल्ड से रहे हों उन्हें उनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। साथ ही फड़नवीस ने कहा, 'मैं नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध के सबूत दिवाली के बाद सामने रखूंगा।'

बता दें कि नवाब मलिक लगातर एनसीबी पर भी हमलावर रहे हैं। समीर वानखेड़े पर भी उन्होंने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा सहित वसूली के आरोप लगाए हैं।  नवाब मलिक ने दावा किया था कि समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं और उन्होंने सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र पेश किया था। 

टॅग्स :Nawab MalikDevendra Fadnavisमहाराष्ट्रआर्यन खानAryan Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए