लाइव न्यूज़ :

नौसेना की 24 पनडुब्बियों के निर्माण की योजना, 6 परमाणु हमलावर होंगी पनडुब्बी

By भाषा | Updated: December 30, 2019 05:12 IST

नौसेना ने कहा कि अधिकतर पारंपरिक पनडुब्बियां 25 वर्ष से अधिक पुरानी हैं। 13 पनडुब्बियां 17 से 32 वर्ष पुरानी हैं। इसने कहा, ‘‘18 (पारंपरिक) + छह एसएसएन (परमाणु हमलावर पनडुब्बियों) की योजना है...।’’

Open in App

भारतीय नौसेना की 24 पनडुब्बियों के निर्माण की योजना है जिसमें छह परमाणु हमलावर पनडुब्बियां होंगी। यह जानकारी एक संसदीय समिति को दी गई। नौसेना की ओर से समिति को बताया गया कि पनडुब्बी ‘सिंधुराज’ का मीडियम रीफिट लाइफ सर्टिफिकेशन (एमआरएलसी) रुक गया है क्योंकि रूसी पक्ष अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते बैंक गारंटी और ‘इंटेग्रिटी पैक्ट’ नहीं दे पा रहा है।

इस महीने पेश की गई अपनी रिपोर्ट में नौसेना ने कहा कि उसके बेड़े में वर्तमान समय में 15 पारंपरिक और दो परमाणु पनडुब्बियां हैं। भारतीय नौसेना में दो परमाणु पनडुब्बियां हैं जिनमें ‘आईएनएस अरिहंत’ और ‘आईएनएस चक्र’ शामिल हैं। ‘आईएनएस चक्र’ को रूस से पट्टे पर लिया गया है।

नौसेना ने कहा कि अधिकतर पारंपरिक पनडुब्बियां 25 वर्ष से अधिक पुरानी हैं। 13 पनडुब्बियां 17 से 32 वर्ष पुरानी हैं। इसने कहा, ‘‘18 (पारंपरिक) + छह एसएसएन (परमाणु हमलावर पनडुब्बियों) की योजना है...।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय नौसेना के अभियान क्षेत्र हिंद महासागर में चीन की नौसेना की गतिविधियां बढ़ रही हैं। भारतीय नौसेना अपनी ओर से अपने आधारभूत ढांचे में सुधार कर ही है जिसमें नए पोतों की खरीद भी शामिल है। 

टॅग्स :नेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतINS Mahe: भारतीय नौसेना की ताकत डबल, नया युद्धपोत INS माहे पनडुब्बी शामिल

भारतAnti-Submarine Androth: 77 मीटर लंबाई, ‘टॉरपीडो’ और स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्ध रॉकेटों से लैस, जानिए ‘अंद्रोथ’ की खासियत

भारतAastha Poonia: नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट, सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने भारतीय नौसेना विमानन में मील का पत्थर स्थापित किया

भारतकेरल तट के पास सिंगापुर के जहाज में लगी आग, धमाके के बाद आसमान में छाया धुआं; 4 लापता, 5 घायल

भारतNDA 148th Passing Out Parade: नारी शक्ति को सलाम?, 17 महिला कैडेट ने रचा इतिहास, सुनिए ऐतिहासिक मील पर लड़कियों ने क्या कहा, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत