लाइव न्यूज़ :

नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने कतर में 8 पूर्व नेवी अफसरों की मिली मौत की सजा पर कहा, "हम उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं''

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 30, 2023 14:50 IST

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारत सरकार कतर में मौत की साज पाने वाले आठ पूर्व नौसेना के अधिकारियों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कतर में मौत की सजा पाने वाले नेवी अफसरों पर दी प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि भारत सरकार सभी पूर्व नौसेना के अधिकारियों के रिहाई का प्रयास कर रही हैएडमिरल कुमार की इस टिप्पणी से पहल विदेश मंत्री ने उन अफसरों के परिजनों से मुलाकात की थी

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार कतर में मौत की साज पाने वाले आठ पूर्व भारतीय नौसेना के अधिकारियों को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

गोवा में चल रहे गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण के मौके पर बोलते हुए एडमिरल कुमार ने कहा कि वह कतर की अदालत द्वारा मामले में सुनाये गये आदेश की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, “मैंने अभी तक कतर की अदालत द्वारा दिये गये आदेश की कॉपी नहीं देखी है। भारत सरकार को कतर से रविवार को आदेश की कॉपी मिली है। हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। वैसे इस मामले में विदेश मंत्रालय ने भी बयान दिया है। भारत सरकार द्वारा इस मामले में हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि पूर्व नौसैनिक भारत वापस आ सकें।''

इससे पहले दिन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नौसेना के आठों पूर्व अफसरों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इस बात का आश्वासन दिया कि भारत सरकार इस मामले को बेहद संजीदगी से ले रही है।

उन्होंने कहा, “आज सुबह कतर में हिरासत में लिए गए 8 भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की। हमने उनसे कहा कि भारत सरकार इस मुद्दे को सर्वोच्ता के आधार पर महत्व दे रही है। हमने उन परिवारों की चिंताओं और दर्द को पूरी तरह से साझा किया और इस बात का भरोसा दिया कि सरकार सभी पूर्व अफसरों की रिहाई के लिए लगातार काम कर रही है।”

मालूम हो कि बीते 26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को जाजूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। मौत की सजा पाने वाले अफसर अगस्त 2022 से ही कतर में अघोषित आरोपों के संबंध में गिरफ्तार किये गये थे। जब वे एक निजी कंपनी दहरा ग्लोबल के लिए काम कर रहे थे।

टॅग्स :नेवीS Jaishankarभारतगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील