लाइव न्यूज़ :

कल पटियाला जेल से रिहा होंगे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, पिछले साल रोड रेज मामले में हुई थी सजा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2023 14:26 IST

20 मई 2022 को अमृतसर से पूर्व विधायक नवजोत सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार (1 अप्रैल) को पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा।सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था।

पटियाला: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को शनिवार (1 अप्रैल) को पटियाला जेल से रिहा किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पिछले महीने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पार्टी के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द रिहाई के लिए आग्रह किया था, जो वर्तमान में पटियाला की सेंट्रल जेल में रोड रेज मौत के मामले में एक साल की सजा काट रहे हैं।

द फ्री जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, वारिंग की अपील राज्य मंत्रिमंडल द्वारा जेल में बंद पांच दोषियों को विशेष छूट देने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी देने के एक दिन बाद आई है, हालांकि उनकी जल्द रिहाई की अटकलों के बावजूद सिद्धू का नाम उनमें शामिल नहीं था। 

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सिद्धू की जल्द रिहाई की अटकलें इतनी तेज थीं कि उनके समर्थकों ने राज्य के कुछ शहरों में उनके स्वागत में होर्डिंग और बैनर लगा दिए थे। हालाँकि, जब उन्हें इस अवसर पर रिहा नहीं किया गया, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को कांग्रेस के कई नेताओं की भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

20 मई 2022 को अमृतसर से पूर्व विधायक नवजोत सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूPatiala
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show 3: लो जी ठोको ताली?, एक कुर्सी पाज्जी के लिए प्लीज, कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या...

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम