लाइव न्यूज़ :

सिद्धू का विवादित बयान, बीजेपी ने देश को दिए 'तीन मोदी', सीएम अमरिंदर सिंह को लेकर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 3, 2018 13:31 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार देश के बिजनेस मैन की कठपूतली हैं। वो जैसे चाहते हैं उसको वैसे नचाते हैं। इस देश में गरीबों का कोई नहीं सोच रहा है... सब अमीरों के लिए किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले दिनों करतारपुर गलियारा परियोजना में शामिल होने के लिए नवजोत सिद्धू आलोचना की गई थी। प्रधानमंत्री इमरान खान और कई अन्य पाकिस्तानी नेताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू की इस बात के लिए तारीफ भी की है।

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर विवादों में घिरे पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने झालावाड़ राजस्थान में कहा कि बीजेपी ने देश को तीन मोदी दिए हैं, एक नीरव मोदी, दूसरा ललित मोदी और तीसरा जो अंबानी की गोद में बैठे नरेन्द्र मोदी हैं। 

सिद्धू ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार देश के बिजनेस मैन की कठपूतली हैं। वो जैसे चाहते हैं उसको वैसे नचाते हैं। इस देश में गरीबों का कोई नहीं सोच रहा है... सब अमीरों के लिए किया जा रहा है। 

सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में कहा, "आप गंदगी को सार्वजनिक रूप से नहीं धोते हैं, वह (पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह) पितातुल्य हैं मेरे। मैं उन्हें प्यार करता हूं, उनका सम्मान करता हूं, मैं इस मामले को खुद निपटा लूंगा।"नवजोत सिंह सिद्धू ने हैदराबाद में कुछ दिनों पहले कहा था, '' बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं।''  सिद्धू ने कहा, ''हम राहुल गांधी के सिपाही हैं...मेरा नारा है कि बुरे दिन जाने वाले हैं, हुल गांधी आने वाले हैं। लालकिला पर झंडा फहराने वाले हैं...कोई रोक सके तो रोक।"

नवजोत सिंह सिद्धू की करतारपुर को लेकर आलोचना

बता दें कि पिछले दिनों करतारपुर गलियारा परियोजना में शामिल होने के लिए सिद्धू आलोचना की गई थी। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और कई अन्य पाकिस्तानी नेताओं ने  नवजोत सिंह सिद्धू की करतारपुर गलियारा परियोजना को साकार करने में “लगातार” किए गए उनके प्रयासों के लिए बुधवार को जमकर प्रशंसा की। 

परियोजना के लिए सिद्धू के “योगदान’’ का करतापुर गलियारे पर बनी एक लघु फिल्म में खास तौर पर उल्लेख भी किया गया है। यह फिल्म यहां परियोजना की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम के बाद दिखाई गई। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत