लाइव न्यूज़ :

बिजली मुद्दे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने की आप सरकार की आलोचना, भाजपा ने पंजाब के हितों के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप

By अभिषेक पारीक | Updated: July 10, 2021 22:00 IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने उच्चतम न्यायालय में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की एक याचिका को लेकर जमकर आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने उच्चतम न्यायालय में आप सरकार की एक याचिका को लेकर जमकर आलोचना की है। सिद्धू ने आरोप लगाया कि दिल्ली की आप सरकार चाहती है कि पंजाब में बिजली संकट के बीच ताप विद्युत संयंत्र बंद कर दिए जाएं। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल ने हमेशा ही पंजाब के हितों के खिलाफ साजिश की है और अब वह राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं। 

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने उच्चतम न्यायालय में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की एक याचिका को लेकर जमकर आलोचना की है। याचिका के जरिए तीन राज्यों में 10 ताप विद्युत संयंत्रों को बंद करने के लिए न्यायालय से निर्देश देने का अनुरोध किया गया था, हालांकि बाद में यह याचिका वापस ले ली गई। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने भी याचिका को लेकर आप की आलोचना की है तथा उस पर पंजाब के हितों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। 

दिल्ली सरकार ने शीर्ष न्यायालय से उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोयला चालित 10 ताप विद्युत संयंत्रों को फौरन संचालन बंद करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था। हालांकि, उसने यह याचिका शुक्रवार को वापस ले ली थी। दरअसल, ये ताप विद्युत संयंत्र राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के लिए बहुत हद तक कथित तौर पर जिम्मेदार हैं। आप ने हानिकारक उत्सर्जन घटाने के लिए इन संयंत्रों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी स्थापित किये जाने तक उनका संचालन रोकने के लिए निर्देश देने का न्यायालय से अनुरोध किया था। 

राज्य में पिछले कुछ दिनों से बिजली का मुद्दा उठा रहे सिद्धू ने आरोप लगाया कि दिल्ली की आप सरकार चाहती है कि पंजाब में बिजली संकट के बीच ताप विद्युत संयंत्र बंद कर दिए जाएं। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब का विनाश करने पर आमादा ताकतें आज स्पष्ट रूप से दिख रही है...दिल्ली सरकार चाहती है कि पंजाब की जीवनरेखा, हमारे ताप विद्युत संयंत्र बिजली संकट के बीच बंद कर दिये जाएं ताकि पंजाबवासी इस चिलचिलाती गर्मी में असहाय हो जाएं और हमारे किसान धान रोपाई के मौसम में परेशान हों।’’ 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने दिल्ली को बचाने के बहाने पंजाब में ताप विद्युत संयंत्रों को बंद करने की कोशिश करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। उन्होंने एक बयान में कहा कि केजरीवाल ने हमेशा ही पंजाब के हितों के खिलाफ साजिश की है और अब वह राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के इस कदम को सिर्फ जघन्य और आपराधिक करार दिया जा सकता है। 

वहीं, अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने केजरीवाल पर याचिका दायर कर पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरेप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यह राज्य में बिजली संकट को बदतर करने की बड़ी साजिश है। 

गौरतलब है कि पंजाब अभूतपूर्व बिजली संकट का सामना कर रहा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती की जा रही है और वोल्टेज भी घट-बढ़ रहा है। कांग्रेस विधायक सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट में बादल परिवार पंजाब में शिअद-भाजपा शासन के दौरान बिजली खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :पंजाबनवजोत सिंह सिद्धूदिल्ली सरकारअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू