लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू का सीधा हमला, कहा- इसलिए मुझसे जलते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

By धीरज पाल | Updated: November 17, 2018 15:42 IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पंजाब सरकार के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को स्टार प्रचारक के तौर पर उतारने जा रही है।

Open in App

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान में आर्मी चीफ जावेद बाजवा के गले मिलने वाले मामले को लेकर सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि गोधरा कांड में शामिल लोगों के सामने देशभक्ति साबित करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनान प्रचार के लिए पहुंचे हैं। 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राफेल डील पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैनें (पाक आर्मी चीफ को) गले क्या लगा लिया वो राफेल डील कर लिया। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रश्न उठाया कि क्या PM को वहां (पाक पीएम इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में) नहीं बुलाए जाने को लेकर ईर्ष्या है। क्या उन्हें इस बात की ईर्ष्या है कि बिना निमंत्रण (पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के जन्मदिन पर) वहां गए।' 

   कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पंजाब सरकार के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को स्टार प्रचारक के तौर पर उतारने जा रही है। सिद्धू कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने की शुरुआत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्धू 16, 17 और 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ में होंगे तथा इसके बाद वह मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में चार-चार दिन प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी (संचार) प्रणव झा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सिद्धू का चुनाव प्रचार कार्यक्रम संबंधित प्रदेश कांग्रेस कमेटियों द्वारा जारी किया जाएगा। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूनरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए