लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, CM अमरिंदर ने ठुकराया आमंत्रण

By भाषा | Updated: November 25, 2018 16:59 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान में होने वाले समारोह में शामिल होने से इनकार करते हुए इस बात का जिक्र किया कि वह उनके राज्य में लगातार आतंकी हरकतों का समर्थन कर रहा है और पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सैनिकों की हत्या कर रहे हैं। 

Open in App

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सीमा पार स्थित करतारपुर साहिब गुरूद्वारा के लिए एक कॉरीडोर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का पाकिस्तान का न्योता रविवार को स्वीकार कर लिया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल हमारे दिलो-दिमाग में बन चुकी सरहद को खत्म कर देगी।

डेरा बाबा नानक - करतारपुर साहिब गलियारा का भारत की सरजमीं में आधारशिला उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सोमवार को रखेंगे। 

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान में होने वाले समारोह में शामिल होने से इनकार करते हुए इस बात का जिक्र किया कि वह उनके राज्य में लगातार आतंकी हरकतों का समर्थन कर रहा है और पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सैनिकों की हत्या कर रहे हैं। 

बहरहाल, सिंह ने इस ऐतिहासिक अवसर का स्वागत किया और इसे दुनिया भर के सिखों की हार्दिक इच्छा बताया, लेकिन कहा कि इसमें उपस्थित नहीं हो पाने के लिए उन्हें अफसोस है।

इस बीच, सिद्धू ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पत्र लिख कर शिलान्यास समारोह के लिए उनका न्योता स्वीकार कर लिया। वहां, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी उपस्थित होंगे। 

सिद्धू ने कुरैशी को लिखा, ‘‘बड़े ही सम्मान और अपार हर्ष के साथ मैं 28 नवंबर को करतारपुर साहिब में शिलान्यास समारोह में शामिल होने का आपका न्योता स्वीकार करता हूं। इस मौके पर मैं आपसे मिलने की आशा करता हूं।’’ 

सिद्धू ने 24 नवंबर को उन्हें लिखे गए कुरैशी के पत्र के जवाब में यह कहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अपने पत्र में कहा था, ‘‘यह सिख समुदाय, खासतौर पर भारत के सिखों की लंबे समय से लंबित मांग है।’’ 

स्थानीय शासन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने लिखा है कि समारोह में शरीक होने के लिए उनका आवेदन अब विदेश मंत्रालय के पास है। 

पत्र में सिद्धू ने कहा है कि यह दिन ऐतिहासिक होगा। 

उन्होंने कहा कि यह पहल हमारे दिलो - दिमाग में बन चुकी सरहद को खत्म कर देगी।

उन्होंने कहा कि हमारे लोग इस यात्रा के जरिए भारत और पाकिस्तान के लिए साझा शांति एवं समृद्धि के भविष्य की ओर बढ़ेंगे।

इसके अलावा सिद्धू ने अपने राज्य के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक से पड़ोसी देश स्थित करतारपुर साहिब तक गलियारा विकसित करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है। यह फैसला गुरू नानक देव की 549 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को लिया गया। 

उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद का दौरा करने और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाने को लेकर अगस्त में सिद्धू को विपक्षी पार्टियों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में वहां गए थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए