लाइव न्यूज़ :

नवीन पटनायक बना सकते हैं सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड, बशर्ते...

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 17, 2024 08:19 IST

ओडिशा की सत्ता पर बीते 24 वर्षों से लगातार निर्विवाद रूप से काबिज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के नवीन पटनायक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना सकते हैंबशर्ते आगामी विधानसभा चुनाव में ओडिशा की जनता नवीन पटनायक को छठी बार अपना जनादेश देलंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाने के लिए नवीन पटनायक को 78 दिन और पूरे करने हैं

भुवनेश्वर: ओडिशा की सत्ता पर बीते 24 वर्षों से लगातार निर्विवाद रूप से काबिज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना सकते हैं, बशर्ते आगामी विधानसभा चुनाव में ओडिशा की जनता उन्हें छठी बार अपना जनादेश दे।

जी हां, सर्वाधिक लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 77 साल के नवीन पटनायक को बतौर मुख्यमंत्री 78 दिन और पूरे करने होंगे। 

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार नवीन पटनायक को लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाने के लिए कम से कम मई-जून में हो रहे आगामी विधानसभा चुनाव को जीतने की दरकार है और अगर आगामी चुनाव में नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल को सफलता मिलती है तो पटनायक देश के किसी भी राज्य के सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

बीते शनिवार को चुनाव आयोग ने ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की, जो लोकसभा चुनावों के साथ-साथ होंगे। राज्य में 147 विधानसभा क्षेत्र और 21 लोकसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

अपने आखिरी कैबिनेट संबोधित में नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य के लोग लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के साथ देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। 

अगर ओडिशा का आगामी विधानसभा चुनाव बीजू जनता दल जीतता है तो नवीन पटनायक देश के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे और सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे, जो 12 दिसंबर 1994 से 27 मई 2019 तक 24 साल और 167 दिनों सिक्किम के सीएम रहे हैं। 

वहीं अगर नवीन पटनायक की बात करें तो वो 5 मार्च, 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और उनका कार्यकाल 2 जून को समाप्त होने वाला है, जिस समय तक वह सत्ता में 24 साल और 89 दिन पूरे कर लेंगे यानी उन्हें सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बतौर मुख्यमंत्री 78 दिन और पूरे करने होंगे।

साल 2019 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी को 112 सीटें मिली थीं, वहीं भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने नौ सीटें हासिल की थी। इसके अलावा सीपीएम और स्वतंत्र उम्मीदवार ने भी एक सीट जीता था। वहीं अगर लोकसभा की बात करें तो बीजेडी ने 12 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने आठ और कांग्रेस ने एक सीट हासिल की। थी। 

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसाविधानसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024BJDकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए