लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम राजनीतिक कारणों से बार-बार बंगाल आ रही है: मंत्री

By भाषा | Updated: December 17, 2020 01:24 IST

Open in App

कोलकाता, 16 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कि क्योंकि राज्य में टीएमसी की सरकार है, इसलिये महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में प्रदेश का रिकॉर्ड बेहतर होने के बावजूद राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रतिनिधि बार-बार यहां आ रहे हैं।

तृणमूल भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री पांजा ने दावा किया कि बंगाल में 2014 से 2020 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में 21 प्रतिशत तक की कमी आई है जबकि उत्तर प्रदेश में 56 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का हवाला देते हुए कहा, ''असम में प्रति एक लाख महिलाओं में से 178 के खिलाफ अपराध होते हैं। राजस्थान में प्रति एक लाख में से 110 और हरियाणा में 108 महिलाओं के खिलाफ अपराध होते हैं जबकि पश्चिम बंगाल में यह संख्या 64 है।''

उन्होंने कहा, ''इसके बावजूद राष्ट्रीय महिला आयोग का प्रतिनिधिमंडल इन राज्यों में नहीं जाता। यह केवल बंगाल का दौरा करता है। कारण साफ है। ऐसा राजनीतिक वजहों से किया जाता है।''

हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा कोलकाता आईं थी और उन्होंने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए