लाइव न्यूज़ :

'न नेता है, न नीति और न ही नीयत', बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की होने वाली बैठक पर जेपी नड्डा का पलटवार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 17, 2023 19:19 IST

बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की हो रही बैठक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि ये ऐसा गठबंधन है, जिसके पास न तो नेता है और न ही नीयत है, न नीति है और न ही फैसला लेने की ताकत है।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए का शक्ति-प्रदर्शन 18 जुलाई को दिल्ली में38 दल एनडीए बैठक में शामिल होंगे18 जुलाई को ही बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की हो रही बैठक

नई दिल्ली: बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की हो रही बैठक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि ये ऐसा गठबंधन है, जिसके पास न तो नेता है और न ही नीयत है, न नीति है और न ही फैसला लेने की ताकत है। यह 10 साल की UPA सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों का टोला है। जेपी नड्डा ने विपक्ष के मोदी विरोधी मोर्चे को भानुमति का कुनबा बताया।

इसके साथ ही जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की पिछले 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया और 18 जुलाई को होने वाली एनडीए की बैठक का जिक्र किया। जेपी नड्डा ने कहा, "कल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक शाम को आहुत की गई है। पिछले 9 सालों में एनडीए का जो डेवलमेंट का एजेंडा है, जो स्कीम्स हैं, जो नीतियां हैं, जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही हैं, इसमें एनडीए के सभी दलों ने रूचि दिखाई है। 9 साल के अंदर गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, दलित, युवा, महिला, किसान इन सबके प्रति स्कीम्स को फोकस किया गया है। इससे इनके सशक्तिकरण में हमें बहुत सफलता मिली है।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, "पिछले 9 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत लीडरशिप देखने को मिली है, जिसको देश ने भी सराहा है और एक बहुत ही पॉजिटिव वातावरण बना है। कोविड प्रबंधन में मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में मिसाल कायम की है। आर्थिक दृष्टि से भी देखा जाए तो जब दुनिया आर्थिक मंदी से गुजर रही है, इसके बावजूद IMF की रिपोर्ट कहती है कि भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी है। आज NDA के प्रति लोगों का रूझान है। ये गठबंधन सत्ता के लिए नहीं है। ये गठबंधन सेवा के लिए है, भारत को मजबूत करने के लिए है।"

बता दें कि  बेंगलुरु में होने वाली बैठक में कुल 26 दलों के शामिल होने की उम्मीद है। यह संख्या पटना में हुई बैठक से नौ अधिक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम के साथ उन सामान्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिन्हें हासिल किया जा सकता है। विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता बेंगलुरु पहुंच भी गए हैं।

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPकांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?