लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय लोकदल मेरठ में किसान बलिदान स्मारक बनाएगा : चौधरी

By भाषा | Updated: April 17, 2021 11:37 IST

Open in App

लखनऊ, 17 अप्रैल उत्‍तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में किसानों के लिए एक स्मारक बनाने की योजना बनाई है। यह स्मारक किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों की स्मृति में बनेगा।

राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर 'किसान बलिदान स्मारक' की घोषणा की। चौधरी ने शुक्रवार को ट्वीट किया '' 141 दिन, 350 से ज्यादा किसान शहीद। आने वाली पीढ़ियां खेती-किसानी बचाने के लिए त्याग को याद रखें।''

उन्होंने आगे लिखा '' मेरठ क्रांति भूमि पर 'किसान बलिदान स्मारक' का निर्माण करेगा राष्‍ट्रीय लोकदल।'’

चौधरी ने अपील की है कि जो डिजाइन में सहयोग करना चाहते हैं, वे संपर्क करें। यह स्‍मारक लगभग एक एकड़ भूमि में फैला होगा।

इस बारे में पीटीआई-भाषा से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि उनके पास मेरठ में कुछ जमीन है जिस पर पहले कार्यालय बनाने की योजना थी लेकिन अब वहां किसान बलिदान स्मारक बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए