लाइव न्यूज़ :

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:51 IST

Open in App

श्रीनगर, सात अप्रैल नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को बुधवार को श्रीनगर के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और उन्हें पिछले सप्ताह एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला को छुट्टी दे दी गई क्योंकि डॉक्टरों की राय थी कि वह घर पर भी स्वस्थ हो सकते हैं और उनके सभी मानदंड ठीक हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल्ला कुछ समय तक अपने घर में पृथकवास में रहेंगे।

उनके पुत्र और नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एसकेआईएमएस अस्पताल, श्रीनगर में भर्ती कराए जाने के पांच दिन बाद, मेरे पिता को आज शाम छुट्टी दे दी गयी। वह घर पर स्वास्थ्य लाभ करते रहेंगे। मेरे पिता और पूरा परिवार अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों का आभारी है।’’

उमर अब्दुल्ला ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उनके पिता को निर्देश दिया गया है कि वह अपने स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान दें और फिलहाल उन्हें आगंतुकों से मिलने की अनुमति नहीं होगी।

फारूक अब्दुल्ला (85) के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की 30 मार्च को पुष्टि हुयी थी। उन्हें शुरुआत में घर में ही पृथकवास में रखा गया था, लेकिन शनिवार को डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

फारूक अब्दुल्ला ने दो मार्च को कोविड टीका की पहली खुराक ली थी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को अस्पताल का दौरा किया था और उमर अब्दुल्ला से फारूक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए